IRCTC Thailand Package: घूमने (Travel) के शौकीन लोग साल के सभी 12 महीनों में कहीं न कहीं घूमने जरूर जाते हैं। अगर आप मार्च महीने में अपने पार्टनर के साथ किसी विदेशी देश में घूमने का प्लान करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप मार्च महीने में थाईलैंड (Thailand) की सुंदर-सुंदर जगह देख सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम EXOTIC THAILAND EX JAIPUR (NJO05) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज मार्च महीने की 9 तारीख को राजस्थान की राजधानी जयपुर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें जयपुर से बैंकॉक आना जाना एयर एशिया की फ्लाइट से होगा।
IRCTC Thailand Package: टूर पैकेज में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर
आईआरसीटीसी (IRTCTC) के इस एयर टूर पैकेज में आप बैंकॉक और पटाया घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में आप 4 स्टार होटल में रुकेंगे, जहां 2 रात बैंकॉक और 2 रात पटाया में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर मिलेगा। एसी 2X2 डीलक्स बस से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में एक अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड पूरे पैकेज के दौरान साथ में रहेगा। इस पैकेज में 80 साल तक की उम्र के लोगों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 61,995 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 54,860 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 50,965 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 46,290 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
