यात्रा

IRCTC Tour Package: IRCTC दे रहा है ऊटी घूमने का सुनहेरा मौका, कम पैसों में करें हिल स्टेशन की सैर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 22, 2023, 08:15 PM IST

आईआरसीटीसी ऊटी की सैर कराने के लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है जिसके जरिए आप कम पैसों में वादियों की सैर कर सकते हैं।

Image

आईआरसीटीसी टूर पैकेज (Source:istock)

गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी है। ऐसे में कई लोग छुट्टियों में किसी बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जानें का प्लान कर रहे होंगे। कोई शिमला, मनाली तो कोई दक्षिण भारत की सैर करने का प्लान बना रहा होगा। अगर आप दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ऊटी आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। आईआरसीटीसी ऊटी की सैर कराने के लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है जिसके जरिए आप कम पैसों में वादियों की सैर कर सकते हैं।

टूर पैकेज से जुड़ी जानकारियां

टूर पैकेज का नाम

पैकेज का नाम ऊटी टू मुदुमलाई है।

कितने दिन का होगा टूर

आईआरसीटीसी का यह पैकेज 4 नाइट और 5 दिन का है।

आईआरसीटी इस टूर पैकेज के जरिए पर्यटकों को ऊटी के अलग अलग धार्मिक स्थल, हील स्टेशन की सैर कराएगा। ऊटी के खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इसे उधगमंडलम के नाम से भी जाना जाता है। यह खूबसूरत का डेस्टिनेशन नीलगिरि जिले में स्थित है।

यात्रा की शुरुआत

इस टूर पैकेज की शुरुआत चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से होगी। रात 9.05 बजे निलगिरी एक्सप्रेस से पर्यटकों को मेट्टुपालयम रेलवे स्टेशन लाया जाएगा। यहां से सड़क के रास्ते आपको ऊटी ले जाया जाएगा। यहां होटल में चेक इन किया जाएगा। फिर नाश्ते के बाद आपको डोड्डाबेट्टा पीक, टी म्यूजिम, ऊटी झील, बोटेनिकल गार्डन घू्माया जाएगा। इसके बाद रात को आपको वापस से होटल लाया जाएगा। फिर अगले दिन मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में हाथी का कैंप, जंगल राइड कराया जाएगा। आईआरसीटीसी के पैकेज के मुताबित मुदुमलाई सफारी का चार्ज टूरिस्टों को खुद देना होगा। आईआरसीटीसी के इस पैकेज के तहत ट्रैवल इंश्योरेंस, ऊटी में दो रात ठहरने से लेकर कई सुविधाएं दी जाएगी।

कितना करना होगा खर्च

इस पैकेज की स्टर्टिंग बुकिंग 7900 रुपये से होगी।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article