यात्रा

IRCTC Kanyakumari Tour Package: IRCTC दे रहा कन्याकुमारी घूमने का सुनहैरा मौका, बस इतने रुपये करने होंगे खर्च

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 22, 2024, 07:33 AM IST

IRCTC Kanyakumari Tour Package: आईआरसीटी अपने यात्रियों के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है जिसके जरिए पर्यटकों को कन्याकुमारी की सैर कराई जाएगी। ऐसे में जानिए पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारियां।

Image

IRCTC Kanyakumari Tour Package

IRCTC Kanyakumari Tour Package: दक्षिण भारत में कई ऐसे धार्मिक पर्यटक स्थल हैं जो टूरिस्टों के बीच काफी प्रसिद्ध है। हर साल लाखों टूरिस्ट दक्षिण भारत घूमने के लिए आते हैं। कन्याकुमारी भी इन्हीं टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। कन्याकुमारी में तीन महासागरों-बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर का मिलन होता है। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। ऐसे में अगर आप भी कन्याकुमारी घूमने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC आपके लिए बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है जिसकी मदद से आप कम पैसों में कन्याकुमारी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां जानें पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारियां।

KANYAKUMARI - RAMESWARAM - MADURAI HOLIDAY PACKAGE

IRCTC ने इस टूर पैकेज का नाम KANYAKUMARI - RAMESWARAM - MADURAI HOLIDAY PACKAGE रखा है। इस टूर पैकेज में आपको एसी टिकट के अलावा खाने और रहने की सुविधा भी मिलेगी। इस टूर में आप कन्याकुमारी-रामेश्वर,मदुरै जैसे डेस्टिनेशन घूम सकेंगे। यह पैकेज 2 रात और 3 दिन का होगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 27 अगस्त 2024 से हो रही है।

कितना आएगा खर्च

अगर आप अकेले ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको 22930 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के लिए इस टूर पैकेज की कीमत 11600 रुपये रखी गई है। जबकि तीन लोगों के लिए 8550 रुपये का भुगतान करना होगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article