यात्रा

शांति, प्रकृति और संस्कृति, भूटान टूर पैकेज अब IRCTC के साथ, जानिए डिटेल्स

IRCTC Tour package 2025: इंटरनेशनल ट्रिप का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Bhutan tour package (photo credit canva)

IRCTC Tour Package: विदेश जाने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने BLISSFUL BHUTAN नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। भूटान, जिसे 'थंडर ड्रैगन की भूमि' के नाम से जाना जाता है, अपनी असीम सुंदरता से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करता रहा है। ऊंचे और खड़ी पहाड़ियों और नदियों के जाल से घिरा यह देश, अनछुए पहाड़ों, शांति और जीवंतता के लिए लंबे समय से पर्यटकों को आश्चर्यचकित करता रहा है। यह मनोरम यात्रा आपको मठों, सांस्कृतिक गौरव, खूबसूरत चोटियों, अदम्य जंगलों और अनछुए पर्वतीय रास्तों से रूबरू कराएगी। पर्यटकों को ना केवल प्रसिद्ध मठों, बल्कि थिम्पू, पारो और पुनाखा के विभिन्न बाजारों, मंदिरों और संग्रहालयों को भी देखने का मौका मिलेगा।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज है। 28 अक्टूबर 2025 को इंदौर से शाम 7:35 बजे दिल्ली के लिए उड़ान आपको भरनी है। उतरने के बाद होटल पहुंचे दिल्ली में चेक-इन, डिनर और रात्रि विश्राम। सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करें और दिल्ली एयरपोर्ट से दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरें और 15:20 बजे पारो पहुंचें। हवाई अड्डे पर स्थानीय प्रतिनिधि से मिलें और थिम्पू के लिए प्रस्थान करें।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। भूटानी गाइड की सेवा (अंग्रेजी/हिंदी भाषी गाइड) भी आपको दी जाएगी। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 91800 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 89000 और 88700 रुपए तय किया गया है।

5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 65800 तय किया गया है। इस पैकेज का कोड WBO024B है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287931723, 9321901866, 9321901865 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article