यात्रा

IRCTC Kashmir Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूमें कश्मीर की ये 4 सुंदर जगह, 3 अगस्त से होगी पैकेज की शुरुआत

IRCTC Kashmir Package: अगर आप अगले महीने कश्मीर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर कश्मीर का 5 रात और 6 दिन का पैकेज बुक कर सकते हैं। पैकेज की शुरुआत 3 अगस्त को होगी। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा।

Image

IRCTC Kashmir Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूमें कश्मीर।

IRCTC Kashmir Package: हमारे देश भारत में अगर स्वर्ग जैसी सुंदर-सुंदर जगहों का जिक्र होता है, तो उसमें कश्मीर का नाम सबसे पहले आता है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। घूमने का शौकीन हर भारतवासी अपनी लाइफ में कम से कम एक बार तो यहां आना जरूर चाहता है। विदेशी टूरिस्ट भी इस सुंदर जगह को देखने के लिए यहां पहुंचते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आप धरती के स्वर्ग का दीदार कर पाएं, तो आपकी ये दिली इच्छा अगस्त महीने में पूरी हो सकती है।

3 अगस्त को चंडीगढ़ से पैकेज होगा शुरू

दरअसल आईआरसीटीसी ने अगस्त महीने के लिए एक खास पैकेज निकाला है, जिसमें आप धरती के स्वर्ग का दीदार कर पाएंगे। आईआरसीटीसी ने कश्मीर के इस पैकेज को JEWELS OF KASHMIR EX CHANDIGARH नाम दिया है, जो खासतौर से चंडीगढ़ के लोगों के लिए है। कश्मीर का ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। पैकेज की शुरुआत 3 अगस्त को चंडीगढ़ से होगी।

Kashmir Package

Kashmir Package

IRCTC पैकेज में शामिल है इकोनॉमी क्लास का टिकट

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का है, जिसमें आप इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से चंडीगढ़ से श्रीनगर पहुंचेंगे। फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का मिलेगा। इसके पैकेज में आपको श्रीनगर के साथ गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम घुमाया जाएगा। टेंपो ट्रैवलर से शेयरिंग बेसिस पर आपको घुमाने के साथ साइट सीन कराया जाएगा। इस पैकेज में रहने की व्यवस्था श्रीनगर में होगी, जहां आपको बढ़िया होटल का बढ़िया कमरा मिलेगा। खाने में आपको 5 सुबह का नाश्ता और 5 रात का खाना मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में इंश्योरेंस भी शामिल है।

आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से पैकेज होगा ऑनलाइन बुक

आईआरसीटीसी ने इस पैकेज की कीमत काफी कम रखी है। अगर आप इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ अकेले के लिए 35,900 रुपए खर्च करने होंगे। वही दो लोगों के लिए इस पैकेज की कीमत 31,200 रुपए प्रति यात्री रखी गई है। इसके अलावा तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत 29,800 है। वहीं बच्चों के लिए इस पैकेज की प्राइस 25,350 रुपए से 15,970 रुपए के बीच रखी गई है। अगर आपको ये पैकेज ऑनलाइन बुक कराना है तो आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे आसानी से बुक कर पाएंगे। वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article