यात्रा

IRCTC Karnataka Package: आईआरसीटीसी ने कर्नाटक के लिए निकाला सस्ता एयर टूर पैकेज, हफ्तेभर के लिए खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Karnataka Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप बेंगलुरु, मैसूर, ऊटी और कूर्ग घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। इस पैकेज में एसी गाड़ी से आपको घुमाया जाएगा।

Image

IRCTC Karnataka Package: कर्नाटक के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला सस्ता पैकेज।

IRCTC Karnataka Package: दक्षिण भारत (South India) में घूमने (Travel) के लिए कर्नाटक (Karnataka) राज्य बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां घूमने (Travel Plan For Karnataka) के आते हैं। कर्नाटक में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक सुंदर ऑप्शन (Tourist Places in Karnataka) मौजूद हैं। अगर आप भी जनवरी (January) महीने में कर्नाटक घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (Karnataka Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कर्नाटक की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम BEAUTIFUL BANGLORE (NLA92) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 24 तारीख, यानी 24 जनवरी को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। लखनऊ से बेंगलुरु आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

इस टूर पैकेज में मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप बेंगलुरु, मैसूर, ऊटी और कूर्ग घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। इस पैकेज में एसी गाड़ी से आपको घुमाया जाएगा। पूरे पैकेज में आप अच्छों कमरों में रुकेंगे। इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर भी शामिल है। इसके अलावा आपको इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। जीएसटी भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 55,200 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 42,800 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 40,900 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 36,600 रुपए और 2 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 34,100 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article