IRCTC Karnataka Package: घूमने (Travel) के लिए देश में दक्षिण भारत के राज्य (South India States) भी बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। यहां हर राज्य में आपको घूमने के कई सारे और बढ़िया ऑप्शन मिलेंगे। दक्षिण भारत के राज्यों में कर्नाटक (Karnataka) काफी स्पेशल राज्य है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी अगले महीने कर्नाटक घूमने का प्लान (Travel Plan For Karnataka) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कर्नाटक की कई सुंदर-सुंदर जगह (Tourist Places in Karnataka) घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DIVINE KARNATAKA (SHA08) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 23 तारीख, यानी 23 फरवरी को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप हैदराबाद से बेंगलुरु होते हुए मैंगलोर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 3 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप धर्मस्थल, गोकर्ण, होरानाडु, कोल्लूर, मैंगलोर, मुरुदेश्वर, श्रृंगेरी, उडुपी घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 2 रात उडुपी, 1 रात मुरुदेश्वर, 1 रात कुक्के और 1 रात मैंगलोर में रहेंगे। मील प्लान की बात करें इस एयर टूर पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 3 डिनर मिलेगा। साथ ही इस पैकेज में आपको एसी टेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 43,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 34,400 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 33,050 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 28,900 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 26,100 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 21,400 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
