यात्रा

IRCTC Gujarat Package: फरवरी में माता-पिता संग घूम आएं गुजरात की सुंदर-सुंदर जगह, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Gujarat Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप गुजरात के द्वारकाधीश, पोरबंदर, राजकोट, सासन गिर, सोमनाथ घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप शेयरिंग गाड़ी से घुमाया जाएगा।

Image

IRCTC Gujarat Package: फरवरी में आईआरसीटीसी के इस पैकेज से घूम आएं गुजरात।

IRCTC Gujarat Package: देश में घूमने (Travel) के लिए गुजरात (Gujarat) की गिनती बढ़िया और सुंदर राज्यों में होती है। यहां आपको घूमने के एक से बढ़कर एक ऑप्शन मिलेंगे। आप साल के किसी भी महीने में यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। अगर आप प्यार के महीने फरवरी (February) में यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने गुजरात को लेकर एक एयर टूर पैकेज (Gujarat Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम TEMPLE TOUR OF GUJARAT WITH GIR NATIONAL PARK (NDA18) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। आईआरसटीसी का ये एयर टूर पैकेज 16 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें दिल्ली से राजकोट आना-जाना एयर इंडिया की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप गुजरात के द्वारकाधीश, पोरबंदर, राजकोट, सासन गिर, सोमनाथ घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप शेयरिंग गाड़ी से घुमाया जाएगा। इस एयर टूर पैकेज में आप 2 रात द्वारका, 1 रात सोमनाथ, 1 रात सासन गिर और 1 रात राजकोट में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। साथ ही 30 लोगों के ग्रुप के साथ एक आईआरसीटीसी स्टाफ भी मौजूद रहेगा।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 43,430 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 33,740 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 32,630 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 28,750 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 27,600 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 20,950 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article