यात्रा

IRCTC Tour Package: करीब से देखें पहाड़ों की खूबसूरती, आईआरसीटीसी के साथ घूम आएं हिमाचल

अगर आप पहाड़ों की ठंडी वादियों में कुछ दिन सुकून के बिताने का सपना देख रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको हिमाचल के शिमला, मनाली के साथ चंडीगढ़ घूमने का मौका दिया जा रहा है। पढ़े पैकेज की पूरी डिटेल..

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Himachal Tour Package: अगर आप सर्दियां खत्म होने से पहले पहाड़ों की ठंडी वादियों में कुछ दिन सुकून के साथ बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों की सैर कराने के लिए एक आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस खास पैकेज के तहत पर्यटकों को शिमला और मनाली की मनमोहक वादियों के साथ खूबसूरत शहर चंडीगढ़ घूमने का अवसर मिलेगा। IRCTC के इस पैकेज का सफर भोपाल शहर से शुरू होगा। जो 6 रात और 7 दिन का होगा। आइए आगे जानते हैं इस पैकेज की पूरी डिटेल...

कैसा होगा सफर

इस टूर पैकेज में यात्रियों को हिमाचल के दो सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों Shimla और Manali की सैर कराई जाएगी। शिमला में आप मॉल रोड की रौनक, रिज मैदान और आसपास की हरियाली का आनंद ले सकते हैं, वहीं मनाली में बर्फ से ढकी चोटियां, सोलंग वैली का रोमांच और शांत वातावरण आपका मन मोह लेगा। इसके बाद यात्रा का तीसरा पड़ाव होगा खूबसूरत शहर चंडीगढ। जो अपनी साफ-सुथरी सड़कों, रॉक गार्डन और सुखना लेक के लिए प्रसिद्ध है। यानी यात्री एक ही पैकेज में हिल स्टेशन के सुकून और मॉडर्न सिटी दोनों का अनुभव ले सकते हैं।

पैकेज की डिटेल

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) द्वारा संचालित किए जा रहे इस टूर पैकेज का नाम BEAUTY OF HIMACHAL है। जिसका कोड WBR89 रखा गया है। इस पैकेज का अगला सफर 24 फरवरी को होगा। जिसकी बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इस पैकेज में आपको घूमने-फिरने से लेकर रहने-खाने तक सभी तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।

कितना होगा खर्चा?

इस टूर में आपका सफर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा कराया जाएगा। अकेले सफर करने पर आपको 75,900 रुपए देने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करना आपको 41,600 रुपए प्रति व्यक्ति का शुल्क देना पड़ेगा। जबकि 3 लोगों के ग्रुप में सफर करने पर आपका खर्चा महज 33,300 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। इस सफर में आप 5 साल तक के बच्चे को अपने साथ मुफ्त ले जा सकते हैं। जबकि 5 से 11 साल के बच्चे का किराया 22,300 रुपए बैड के साथ होगा। इस पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com से कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article