भारत का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र ताजमहल और भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा उत्तर भारत के लोगों का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धार्मिक पर्यटन केंद्र है। इन दोनों जगहों पर दुनिया भर के लोग साल भर पहुंचते हैं। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली भी आकर्षण का केंद्र हमेशा रहती है। उत्तर भारत के लोगों का आना-जाना तो इन तीनों जगहों पर अक्सर लगा रहता है। लेकिन दक्षिण भारत के लोगों को इन जगहों पर आने के लिए एक अलग से प्लान बनाना होता है, यदि आप दक्षिण भारत में रहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए नॉर्थ इंडिया के दो सबसे फेमस डेस्टिनेशन एक साथ घुमाने का पैकेज लेकर आया है। जिसके साथ आप देश की राजधानी दिल्ली भी देख सकते हैं। दक्षिण भारतीय लोगों के तैयार किया गया ये पैकेज आपको दिल्ली-मथुरा और आगरा जैसे शहरों का ट्रिप कराएगा। आइए जानते हैं क्या है पूरा पैकेज?
क्या है पूरा पैकेज?
इस यात्रा में आपको ट्रेन द्वारा दिल्ली लाया जाएगा। जहां से आप रोड़ यात्रा के माध्यम से आगरा और मथुरा की सैर कर सकते हैं। आपको बता दें नॉर्थ इंडिया के लिए तैयार किए गए टूर पैकेज का नाम Heritage Triangle रखा गया है। जिसका कोड SHR041 रखा गया है। इस पैकेज में आपके लिए ट्रैवल से लेकर खाने पीने की सभी सुविधाओं को शामिल किया गया है।
क्या है यात्रा का स्टार्टिंग पॉइंट?
बता दें कि उत्तर भारत के प्रमुख स्थानों के लिए शुरू हुई ये यात्रा दक्षिण भारत के एक बड़े शहर आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से शुरू होगी। जिस यात्रा में आपका सफर का माध्यम ट्रेन और बस द्वारा रहेगा। 5 रात और 6 दिन की ये यात्रा सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को शुरू होती है। इसका अलग सफर 6 जनवरी को शुरू होगा।
कितना होगा खर्च?
यदि आप इस पैकेज में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इसका खर्च जरूर जान लेना चाहिए। इस यात्रा में आपको सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 41,670 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपका 24,180 रुपए का खर्च होगा। इसके साथ ही यदि आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपको 18970 रुपए खर्च करने होंगे। इस पैकेज को आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
