IRCTC Goa package 2025 Details: सुनहरी समुद्र तटों, साफ नदियों, पुराने मंदिरों और ऐतिहासिक चर्चों के साथ, गोवा हर तरह की घुमक्कड़ी के लिए परफेक्ट जगह है। इसे ऐसे ही सूरज, रेत और समुद्र की लैंड नहीं कहा जाता है। अगर आप गोवा घूमने के मूड में हैं तो आईआरसीटीसी के इस पैकेज की मदद से अपना प्लान पूरा कर सकते हैं। 4 रात और 5 दिनों का यह ट्रेन पैकेज आपको गोवा के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर ले जाएगा। ये बेंगलुरु से शुरू हो रहा है।
IRCTC Goa package 2025 की प्राइस क्या है
बेंगलुरु से गोवा जाने के लिए अगर आप ये पैकेज लेते हैं तो इसके लिए आपको कैटिगरी के हिसाब से 36 हजार रुपये से 10 हजार रुपये के बीच में खर्च करने होंगे। अगर आप बिना शेयरिंग के थर्ड एसी में यात्रा करते हैं तो इसके लिए आपको 36,240 रुपये चुकाने होंगे। वहीं ट्विन शेयरिंग में ये रकम 20,450 की होगी। 5-11 वर्ष के बच्चे के साथ बेड लेने पर इस श्रेणी में आपको 12,270 रुपये देने होंगे।
स्टैंडर्ड श्रेणी में बेड लेने पर आपको स्लीपर कोच मिलेगा। इसमें आपको सिंगल बेड 34,410 रुपये का मिलेगा। जबकि ट्विन शेयरिंग में ये रकम 18,620 रुपये की रहेगी। बच्चे के साथ यात्रा करने पर 10,440 रुपये का खर्च आएगा।

Goa Tourism
IRCTC Goa package 2025 में कहां कहां घूमने का मौका मिलेगा
गोवा ट्रेन टूर चार रात और पांच दिन का रहेगा। इसमें आपको इन जगहों पर जाने का मौका मिलेगा।
दिन 1 (शुक्रवार)
यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 17309 पर 3:00 PM पर निकलेगी। गोवा के लिए एक आरामदायक रात की यात्रा का आनंद लें।
दिन 2 (शनिवार)
ट्रेन सुबह 5:15 पर वास्को दा गामा स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से आप उत्तर गोवा के होटल पहुचेंगे। नाश्ते और कुछ आराम के बाद उत्तर गोवा के प्रसिद्ध आकर्षणों की सैर शुरू होगी। इसमें आप 1600 में पुर्तगालियों द्वारा बनाया गया किला अगुड़ा देखेंगे। इसके बाद समुद्र तटों की रानी कालंगुट बीच जाएंगे। इसी के साथ अंजुना और वागाटर बीच की सैर भी होगी।

Goa Tourism Photos
दिन 3 (रविवार)
नाश्ते के बाददक्षिण गोवा के आध्यात्मिक और प्राकृतिक स्थलों की सैर का मौका मिलेगा। इसमें पुराना गोवा चर्च, श्री मंगेशी मंदिर, मिरामार समुद्र तट देखें। अगर मौसम सही रहेगा तो मंडोवी नदी पर एक शांत नाव क्रूज का आनंद लेने का मौका भी मिलेगा।
दिन 4 (सोमवार)
नाश्ते के बाद मेहमान अपनी इच्छा से घूम सकते हैं। होटल में आराम करें, पास में एक छोटी सी सैर करें, या कुछ स्मृति चिन्ह खरीदें। होटल चेकआउट सुबह 11 बजे होगा। रात 8:00 बजे होटल से पिक अप होगा और वास्को रेलवे स्टेशन पर ड्रॉप। यहां से रात 10:55 बजे ट्रेन नंबर 17310 पर सवार होना होगा।
दिन 5 (मंगलवार)
ट्रेन यशवंतपुर रेलवे स्टेशन पर 12:35 PM पर पहुंचेगी। आपकी यात्रा गोवा के सूरज, रेत और समुद्र की खूबसूरत यादों के साथ समाप्त होती है।
