यात्रा

IRCTC Bhutan Package: गर्लफ्रेंड संग मार्च में भूटान घूमने का बनाएं प्लान, आईआरसीटीसी ने निकाला सस्ता एयर टूर पैकेज

IRCTC Bhutan Package: मील प्लान की बात करें तो आपको इस एयर टूर पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में भूटान जाने का परमिट भी शामिल है।

Image

IRCTC Bhutan Package: भूटान के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला सस्ता एयर टूर पैकेज।

IRCTC Bhutan Package: भारत का पड़ोसी देश भूटान (Bhutan) एक बेहद सुंदर देश है। हर साल भारत से लोग भूटान घूमने (Travel) जाते हैं। भूटान को खुशियों की भूमि कहा जाता है। भूटान अपने आश्चर्यजनक परिदृश्यों, पौराणिक प्राचीन मंदिरों और किलों, मसालेदार लेकिन स्वादिष्ट भोजन, रंगीन त्योहारों के लिए खासतौर पर जाना जाता है। अगर आप मार्च के महीने में भूटान घूमने का प्लान (Travel Plan For Bhutan) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है।

दरअसल आईआरसीटीसी ने एक एयर टूर पैकज निकाला है, जिसमें आप भूटान की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम BHUTAN THE LAND OF HAPPINESS EX MUMBAI (WMO014) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज मार्च महीने की 26 तारीख को मुंबई से शुरू होगा।

इस टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर

ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें मुंबई से आना-जाना ड्रक एयर की फ्लाइट से होगा। इस टूर पैकेज में आप पारो, थिम्पू और पुनाखा घूम सकेंगे। इस एयर टूर पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस एयर टूर पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में भूटान जाने का परमिट भी शामिल है।

पूरे पैकेज के दौरान पारो से एक पेशेवर अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड मिलेगा। साथ ही 60 साल तक के लोगों को इस टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। टूर पैकेज के प्राइस की बात करें तो इसमें सिर्फ एक कैटेगरी है। आप अगर इस पैकेज से भूटान जाने की सोच रहे हैं तो आपको 83,900 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article