यात्रा

IRCTC Dakshin Bharat Package: फरवरी में परिवार संग करें दक्षिण भारत की यात्रा, आईआरसीटीसी के इस 11 दिन के पैकेज की इतनी है कीमत

IRCTC Dakshin Bharat Package 2024: आईआरसीटीसी के इस ट्रेन पैकेज में आप कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन, मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम, तिरुपति घूम पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो इस ट्रेन टूर पैकेज में आपको वेज ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Dakshin Bharat Package: फरवरी में परिवार संग करें दक्षिण भारत की ट्रेन से यात्रा।

IRCTC Dakshin Bharat Package 2024: देश में घूमने के लिए दक्षिण भारत (South India) बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट यहां घूमने (Travel) के लिए आते हैं। अगर आप फरवरी (February) महीने में यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप दक्षिण भारत की कई खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं।

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम DAKSHIN BHARAT YATRA (NZBG29) है। ये ट्रेन टूर पैकेज 10 रात और 11 दिन का है। ये पैकेज अगले महीने की 15 तारीख, यानी 15 फरवरी को गोरखपुर से शुरू होगा। ट्रेवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें आप भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के सेकेंड एसी, थर्ड एसी, या स्लीपर कोच से यात्रा कर सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस ट्रेन पैकेज में आप कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन, मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम, तिरुपति घूम पाएंगे।

इस ट्रेन टूर पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

मील प्लान की बात करें तो इस ट्रेन टूर पैकेज में आपको वेज ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। पेशेवर टूर एस्कॉर्ट्स की सर्विस के साथ ही आईआरसीटीसी टूर मैनेजर सहायता के लिए पूरे टूर में साथ रहेंगे। इस ट्रेन टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 767 है, जिसमें कंफर्ट में 49, स्टैंडर्ड में 70 और इकोनॉमी में 648 सीटें हैं।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो इसमें तीन कैटेगरी है। पहली कैटेगरी कंफर्ट है, जिसमें आप सेकेंड एसी में यात्रा करेंगे, जिसमें सिंगल, डबल या ट्रिपल शेयरिंग में आपको 48,750 रुपए देने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए 47,050 रुपए देने होंगे। दूसरी कैटेगरी स्टैंडर्ड है, जिसमें आप थर्ड एसी में यात्रा करेंगे, जिसमें सिंगल, डबल या ट्रिपल शेयरिंग में आपको 36,650 रुपए देने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए 35,200 रुपए देने होंगे।

तीसरी कैटेगरी इकोनॉमी है, जिसमें आप स्लीपर में यात्रा करेंगे, जिसमें सिंगल, डबल या ट्रिपल शेयरिंग में आपको 21,550 रुपए देने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए 20,300 रुपए देने होंगे। कंफर्ट कैटेगरी में आप एसी होटल में रुकेंगे, वहीं स्टैंडर्ड या इकोनॉमी में आप नॉन एसी होटल में रुकेंगे। इसके अलावा कंफर्ट कैटेगरी में एसी गाड़ी और स्टैंडर्ड या इकोनॉमी में नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article