IRCTC Arunachal Pradesh, Tawang, Tezpur, Bomdila, Dirang Tour Package: सुहाने मौसम में परिवार के साथ प्यारी सी हफ्ते भर की ट्रिप की प्लानिंग का ख्याल आ रहा है, तो आईआरसीटीसी (IRCTC) संग अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की सैर करने का ऑप्शन एकदम बेस्ट हो सकता है। किफायती कीमतों में भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए बहुत से टूर पैकेजेज का इंतज़ाम अक्सर ही करता रहता है। इसलिए अगर आप भी गोवा (Goa), ऊटी (Ooty), ऋषिकेश (Rishikesh) घूम घूम कर बिल्कुल थक चुके हैं। तो मई माह में नए और शानदार ट्रेवल के लिए अरुणाचल और उसके आस पास की खूबसूरत जगहें आपके लिए किसी स्वर्ग से कम साबित नहीं होंगी। यहां देखें टूर की शुरुआत कब (Irctc Tour Package) और कहां से होगी, पैकेज की कीमत क्या है और बुकिंग कैसे की जा सकती है -
टूर पैकेज से जुड़ी मुख्य जानकारियां
- पैकेज का नाम - अरुणाचल - गेटवे टू सेरीनिटी एक्स गुवाहाटी (Arunachal-Gateway to serenity ex guwahati)
- पैकेज का कोड - EGH038
- सफर की शुरुआत - गुवाहाटी
- सफर की समय सीमा - 8 दिन और 7 रात
- घूमने की जगहें - बॉम्डिला, तवांग, तेज़पुर, दिरांग
- सफर का माध्यम - कार और बस
आईआरसीटीसी अरुणाचल टूर Start Date
भारतीय रेलवे के इस शानदार अरुणाचल प्रदेश टूर की शुरुआत 12 मई 2023 को होगी। 8 दिन और 7 रातों वाले इस बेहतरीन सफर के लिए आपको गुवाहाटी पहुंचना होगा। वहीं गुवाहाटी पहुंचकर आपके असल सफर का आगाज़ होगा, आईआरसीटीसी के इस पैकेज की बुकिंग आप रेलवेज की आधीकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से कर सकते हैं।
आईआसीटीसी अरुणाचल टूर Destinations Covered
अरुणाचल प्रदेश और उसके आस पास बसे हसीन प्राकृतिक जगहों की सैर का आनंद प्रदान करता ये टूर, गुवाहाटी से 12 तारीख को शुरु होगा। वहीं मुख्यतौर पर इस पैकेज में आप तेज़पुर, भालुकपॉन्ग, दिरांग, तवांग, बॉम्डिला और गुवाहाटी की गलियों में घूमेंगे। सफर का माध्यम कार या ट्रेवलर होगा, जिसके तहत आप अपने फ्रेंड्स या फैमिली के साथ मस्त सा गेटअवे एन्जॉय कर सकते हैं। पैकेज के अंतर्गत आपको गुवाहाटी एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन से पिक करके तेज़पुर के लिए रवाना किया जाएगा। फिर वहां से आप टिप्पी ऑर्चिड सेंटर, हॉट स्प्रिंग, बर्फ से ढका सेल्ला पास, जसवंतगढ़ वॉर मेमोरियल, जंग वाटर फॉल्स, तवांग, बुद्धिस्ट मोनेस्ट्रीज, संगेस्तर झील, बम ला पास, चाइना बॉर्डर, बॉम्डिला, कामाख्या मंदिर जैसे मुख्य पर्यटन स्थलों पर विजिट करने का मौका मिलेगा।
खर्च कितना होगा Ticket Price
एक गाड़ी में 4-6 लोगों के जाने की सुविधा होगी, पैकेज की कीमत भी उसी हिसाब से तय की गई है।
| क्लास | गाड़ी की ऑक्युपेंसी | प्रति व्यक्ति खर्च |
| कम्फर्ट | सिंगल | 42,050 रुपये |
| डबल | 30,260 रुपये | |
| ट्रिपल | 27,870 रुपये | |
| 5-11 साल के बच्चे (With Bed) | 10,730 रुपये | |
| 2-4 साल के बच्चे (Without Bed) | 4,730 रुपये |
उपलब्ध सुविधाएं
पैकेज के साथ आपको डबल और ट्रिपल शेयरिंग के हिसाब से होटल का कमरा उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं पैकेज में सुबह का नाश्ता और रात का खाना शामिल है, दिन के लंच की व्यवस्था आपको खुद अपने खर्च पर करनी होगी। गाड़ी और पिक एंड ड्रॉप सर्विस भी पैकेज के अंतर्गत उपलब्ध होगी।
