यात्रा

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पैकेज से अंडमान में मनाएं हनीमून, जेब से नहीं खर्च होंगे ज्यादा रुपए

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप हैवलॉक, नील और पोर्ट ब्लेयर घूम सकेंगे। इस पैकेज में आप बढ़िया एसी कमरे में रुकेंगे, जहां आप पोर्ट ब्लेयर में 3 रात, हैवलॉक में 1 रात और नील में 1 रात रहेंगे।

Image

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पैकेज से अंडमान में मनाएं हनीमून।

IRCTC Andaman Package: देश में घूमने के लिए एक से बढ़कर जगह हैं, लेकिन उनमें अंडमान (Andaman) काफी स्पेशल है। अंडमान (Andaman Best Places) पहुंचने पर आपको लगेगा कि आप किसी दूसरे देश में हैं। लोग यहां घूमने (Travel) से लेकर हनीमून (Honeymoon) के लिए आते हैं। देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट अंडमान घूमने (Travel Plan For Andaman) के लिए आते हैं। अगर आप अगले महीने, अप्रैल में अंडमान आने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अंडमान को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप अंडमान की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज का नाम BEST OF ANDAMAN EX CHENNAI (SMA44) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 26 तारीख, यानी 26 अप्रैल को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर (वेज/नॉन वेज )

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप हैवलॉक, नील और पोर्ट ब्लेयर घूम सकेंगे। इस पैकेज में आप बढ़िया एसी कमरे में रुकेंगे, जहां आप पोर्ट ब्लेयर में 3 रात, हैवलॉक में 1 रात और नील में 1 रात रहेंगे। इसके अलावा इस पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको वेज/नॉन वेज 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। साथ ही जीएसटी भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 63,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 47,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 45,200 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 39,500 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 36,000 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article