IRCTC Andaman Air Tour Package: हमारा देश प्राकृतिक खूबसूरती और विविधता से भरा हुआ है। यहां ऐसी कई जगहें हैं, जिनकी सुंदरता विदेशों को भी टक्कर देती है। इन्हीं खास डेस्टिनेशनों में शामिल है Andaman and Nicobar Islands जहां नीला समंदर, सफेद रेत और हरियाली से घिरे द्वीप किसी जन्नत से कम नहीं लगते हैं। अगर आप जल्दी फैमिली या दोस्तों के साथ अंडमान घूमने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने अंडमान के लिए एक खास एयर टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसके जरिए आप बिना किसी झंझट के फ्लाइट, होटल और साइटसीइंग सहित पूरा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज की डिटेल..
क्या हैं पैकेज की डिटेल?
भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) द्वारा बनाए इस पैकेज का नाम AMAZING ANDAMAN EX DELHI है। जिसका कोड़ NDA13 रखा गया है। इस पैकेज से आपको 5 रात और 6 दिन का सफर कराया जाएगा। यात्रा के दौरान आप राजधानी पोर्ट ब्लेयर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा सेल्यूलर जेल आपको आजादी के इतिहास से रूबरू कराएगा। इसके साथ ही मशहूर हैवलॉक आइलैंड और वहां का खूबसूरत राधानगर बीच भी इस ट्रिप का हिस्सा हो सकते हैं, जो अपने साफ पानी और शांत माहौल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
कितना होगा खर्च?
इस पैकेज से अकेले सफर करने पर आपको 77,500 रुपए देने होंगे। वहीं यदि आप 2 लोगों के ग्रुप में यात्रा करते हैं, तो आपको केवल 59,900 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे। इसके अलावा 3 लोगों के ग्रुप में यात्रा करने पर आपको 57,900 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे। वहीं यदि आपके साथ 5-11 साल का बच्चा है, तो उसका किराया 50,900 रुपए होगा। वहीं 2-4 साल तक के बच्चे के लिए यह किराया महज 37,900 रुपए का होगा। जबकि 2 साल तक के बच्चे का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
अंडमान उन लोगों के लिए परफेक्ट जगह है जो भीड़भाड़ से दूर शांत माहौल में क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं। इस दौरान चाहे आप बीच पर रिलैक्स करना हो, वॉटर एक्टिविटीज का मजा लेना हो या प्राकृतिक नजारों के बीच फोटोग्राफी करना हो, अंजमान आपके लिए हर लिहाज से खास है। अगर आप भी बिना टेंशन के एक यादगार ट्रिप करना चाहते हैं, तो IRCTC का अंडमान एयर टूर पैकेज आपके वेकेशन को बेहद आसान बना सकता है।
