यात्रा

IRCTC Amarnath Yatra Package: आईआरसीटीसी के सस्ते ट्रेन पैकेज से पापा-मम्मी को कराएं अमरनाथ यात्रा, थर्ड एसी का टिकट-ट्रैवल इंश्योरेंस समेत ये चीजें भी हैं शामिल

Amarnath Yatra Package: अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने जा रही है। अगर आप भी इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से अमरनाथ यात्रा वाला पैकेज बुक कर सकते हैं। आईआरसीटीसी का अमरनाथ यात्रा वाला पैकेज 11 रात 12 दिन का ट्रेन टूर पैकेज है, जो 18 जुलाई से शुरू होगा।

Image

IRCTC Amarnath Yatra Package: आईआरसीटीसी के पैकेज से पापा-मम्मी संग करें अमरनाथ यात्रा।

IRCTC Amarnath Yatra Package: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने जा रही है, जो 19 अगस्त तक चलेगी। देश के साथ विदेश से भी श्रद्धालु इस यात्रा में आते हैं। इस यात्रा 13 से कम उम्र का बच्चा और 70 से अधिक उम्र का व्यक्ति यात्रा में शामिल नहीं हो सकता है। अमरनाथ यात्रा दो रास्तों से कराई जाती है। अमरनाथ यात्रा को लेकर आईआरसीटीसी ने भी कई पैकेज लॉन्च किए हैं।

जुलाई में बनाएं अमरनाथ यात्रा का प्लान

अगर आप जुलाई के महीने में अमरनाथ यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी के इस पैकेज के माध्यम से इसे पूरा कर सकते हैं। जुलाई में ये पैकेज 18 और 25 तारीख को चेन्नई से शुरू होगा। AMARNATH YATRA EX CHENNAI (WMR177A) नाम का ये पैकेज 11 रात और 12 दिन का है। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा। इस पैकेज में आप चेन्नई से कटरा का सफर ट्रेन के थर्ड एसी के टिकट से करेंगे। विजयवाड़ा, नागपुर, भोपाल और नई दिल्ली स्टेशन से आप इस ट्रेन से कनेक्ट हो सकते हैं।

Amarnath Yatra Package

Amarnath Yatra Package

पैकेज में मिलेगा सुबह का नाश्ता और रात का डिनर

पैकेज में आपको स्टैंडर्ड होटल/कैंप में रुकवाया जाएगा। ट्रेन में आपको ऑनबोर्ड मील दिया जाएगा। इसके अलावा मील प्लान में सुबह का नाश्ता और रात का डिनर शामिल है। ट्रेन से उतरने के बाद आपको नॉन एसी गाड़ी से घुमाने के साथ साइट सीन कराया जाएगा। इस पैकेज में आप श्रीनगर और बालटाल की सुंदर-सुंदर जगह घूम सकेंगे। अमरनाथ यात्रा के इस पैकेज की प्राइस में जीएसटी के साथ ट्रैवल इंश्योरेंस पहले से शामिल है। जिस ट्रेन से आना-जाना होगा, उसका नंबर 16031-16032 है।

अमरनाथ यात्रा को लेकर IRCTC पैकेज की क्या है कीमत?

अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 46,200 रुपए खर्च करने होंगे। पैकेज की ये प्राइस सिर्फ अकेले व्यक्ति के लिए है। वहीं शेयरिंग पर दो लोगों के लिए पैकेज की कीमत 37,200 रुपए और तीन लोगों के लिए 35,710 रुपए रखी गई है। वहीं इस पैकेज को ऑनलाइन बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। इस पैकेज का कोड (WMR177A) है। वहीं ऑफलाइन तरीके से पैकेज को बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर जाना होगा। इसके अलावा अगर आप इस यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो आपको पहले खुद रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article