IRCTC South India Temple: भारत (India) के हर राज्य में काफी संख्या में मंदिर (Temples) हैं। देश के दक्षिण राज्यों (South India States) की बात करें तो एक से बढ़कर एक भव्य और सुंदर मंदिर हैं। इन मंदिरों को देखने और दर्शन करने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं। अगर आप भी अगले महीने दक्षिण भारत (South India) के मंदिरों को देखने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप दक्षिण भारत के कई सारे मंदिरों (South India Temples) के दर्शन कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम SOUTH INDIA TEMPLE RUN (SHA23) है। इस टूर पैकेज में आप कन्याकुमारी, मदुरई, रामेश्वरम, त्रिची, त्रिवेन्द्रम घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज 1 दिसंबर और 15 दिसंबर को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। आप हैदराबाद से त्रिवेन्द्रम और मदुरई से हैदराबाद इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।
टूर पैकेज में मिलेगा 7 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर
इस टूर पैकेज के तहत आप 1 रात त्रिवेन्द्रम, 1 रात कन्याकुमारी, 2 रात रामेश्वरम, 1 रात त्रिची और 1 रात मदुरई में रहेंगे। इस टूर पैकेज में आपको 7 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस मिलेगा। एसी 35 सीटर बस से आपको घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 47,250 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 34,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 33,200 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 28,900 रुपए, बिना बेड लेने पर 25,150 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 17,800 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
