यात्रा

पर्यटकों के लिए सफर करना होगा आसान, इस दिन से शुरू होगी खजुराहो से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट

IndiGo एयरलाइंस एक साथ दो विमान सेवाएं शुरू करने जा रहा है जिसके चलते खजुराहो से बनारस और दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट की शुरुआत होगी। इस पहले के चलते अब खजुराहो एयरपोर्ट पर विमान सेवाओं की संख्या 1 से बढ़कर तीन होने जा रही हैं।

Image

Khajuraho Airport Flight

Delhi to Khajuraho Direct Flights: पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस 27 अक्टूबर से खजुराहो एयरपोर्ट के लिए एक साथ दो विमान सेवाएं शुरू करने जा रहा है। इंडिगो के इस पहले से निश्चित तौर पर अब पर्यटकों के लिए सफर करना आसान होने जा रहा है। इंडिगो एयरलाइन के ये विमान 186 सीटर होंगे जो दिल्ली से खजुराहो और खजुराहो से दिल्ली के लिए नियमित रूप से सेवाएं देंगे।

इसके अलावा एक अन्य विमान खजुराहो से बनारस के बीच भी संचालित किया जाएगा। इंडिगो एयरलाइंस के खजुराहो स्थित स्टेशन मैनेजर तेजस लालनी ने इस बात की जानकारी दी है कि फ्लाइट की बुकिंग चालू कर दी गई है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11:30 बजे खजुराहो के लिए उड़ान भरेगी और 12:50 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।

वहीं, खजुराहो एयरपोर्ट से 13:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरकर 14:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इंडिगो एयरलाइंस के नए 2 विमान के संचालन शुरू होने के बाद अब खजुराहो एयरपोर्ट के लिए एक साथ तीन विमान सेवाओं का संचालन होगा।

बता दें कि स्पाइसजेट एयरलाइंस मौजूदा समय में ये सेवाएं पहले से ही दे रहा है। स्पाइसजेट का विमान दिल्ली से शाम को 5:20 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर लैंड करता है। वहीं शाम को 5:40 बजे वापस खजुराहो एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होता है। इंडिगो एयरलाइन की दो फ्लाइट्स आ जाने से अब खजुराहो की एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article