India's Most Richest Temple Of Lord Shiva: भारत के सबसे अमीर और प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक मंदिर हर उस व्यक्ति के लिए खास है जो भोलेनाथ में आस्था रखता है। अगर आप छुट्टियों में किसी धार्मिक और ऐतिहासिक जगह जाना चाहते हैं, तो वाराणसी और काशी विश्वनाथ मंदिर को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। भोलेनाथ का ये प्रसिद्ध मंदिर ना सिर्फ धार्मिक दृष्टि से खास है, बल्कि इसे भारत के सबसे अमीर शिव मंदिरों में भी गिना जाता है। अगर आप कभी वाराणसी गए हैं या जाने की सोच रहे हैं, तो काशी विश्वनाथ मंदिर की यात्रा जरूर करें। यहां सालभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। ऐसा लगता है जैसे यहां हर दिन त्योहार हो। चलिए जानते हैं क्या है इस मंदिर की खास बात और कैसे आप अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
बाबा विश्वनाथ का धन-वैभव
काशी विश्वनाथ मंदिर में हर दिन भारी मात्रा में चढ़ावा आता है। सोना, चांदी, नकद और कीमती वस्तुएं यहां बाबा को अर्पित की जाती हैं। यही वजह है कि इसे भारत के सबसे अमीर शिव मंदिरों में गिना जाता है। मंदिर का रख-रखाव और सुरक्षा भी बहुत ही भव्य तरीके से होती है।

इतिहास से जुड़ी आस्था (फोटो: Istock)
इतिहास से जुड़ी आस्था
इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। कहा जाता है कि यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मुगलों के समय में मंदिर को कई बार तोड़ा गया लेकिन हर बार श्रद्धा से इसे फिर से बनाया गया। आज इसका जो स्वरूप है, वह मोदी सरकार की काशी विश्वनाथ कॉरिडोर योजना का हिस्सा है।
सालभर रहती है भीड़
यहां हर मौसम, हर दिन, हर त्योहार पर भीड़ रहती है। सावन, महाशिवरात्रि और सोमवार के दिन तो यहां भारी संख्या में भक्त उमड़ते हैं। भारत ही नहीं, विदेशों से भी लोग बाबा के दर्शन को आते हैं।

सालभर रहती है भीड़ (फोटो:Istock)
कैसे पहुंचें और क्या देखें
वाराणसी रेल और हवाई मार्ग से अच्छे से जुड़ा हुआ है। मंदिर के पास होटल और रुकने की अच्छी सुविधाएं हैं। आप ऑनलाइन दर्शन के लिए स्लॉट भी बुक कर सकते हैं। इसके आसपास दशाश्वमेध घाट, संकट मोचन मंदिर और मणिकर्णिका घाट जैसे स्थल भी देख सकते हैं।
धार्मिक अनुभव के साथ पर्यटन भी
काशी विश्वनाथ मंदिर सिर्फ आस्था का नहीं, एक अनुभव का नाम है। यहां की गलियां, गंगा के घाट और मंदिर की भक्ति एक अलग ही माहौल बनाते हैं। अगर आप धार्मिक यात्रा के साथ एक शांति और सुकून भरा अनुभव चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
