यात्रा

गर्मी में चाहिए कूल वाइब? यहां मिलेगा नेचर, सुकून और स्टाइल का ट्रिपल डोज

International Feel Destinations India: चिलचिलाती गर्मी और उमस से बचने के लिए अब आपको विदेश जाने की जरूरत नहीं है। भारत में ही रहकर आप विदेशों वाली या यूं कह लें कि उससे भी शानदार वाइब ले सकते हैं। गर्मियों के मौसम में आप अनोखे हिल स्टेशन ऊटी की यात्रा कर सकते हैं जहां आपको सुकून और शांति के अलावा शानदार माहौल भी मिलेगा।

Image

Indian Places With Foreign Vibes

Indian Places With Foreign Vibes: जुलाई के मौसम में गर्मी से बचने के लिए अगर आप किसी शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ऊटी आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि की पहाड़ियों में बसा ऊटी ठंडी जलवायु, हरियाली और औपनिवेशिक आकर्षण के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है।

गर्मियों के मौसम में आमतौर पर यहां तापमान 15°C से 25°C के बीच रहता है ऐसे में आप परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ऊटी झील की यात्रा करना बिल्कुल भी मत भूलें। यह एक कृत्रिम झील है। नीलगिरी के पेड़ों और लुढ़कती पहाड़ियों से घिरी ये जगह स्वर्ग से कम नहीं है।

गर्मियों के दौरान ऊटी झील में आप पैडलबोट, रोइंग बोट या मोटरबोट का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां नीलगिरि माउंटेन रेलवे की सवारी यानि आकर्षक टॉय ट्रेन का लुत्फ उठा सकते हैं। यह एक ऐसा अनुभव है जिसे आपको अवश्य करना चाहेंगे। भाप से चलने वाली यात्रा 16 सुरंगों, 250 से अधिक पुलों और विशाल चाय बागानों और घने जंगलों से होकर गुजरती है।

ऊटी से लगभग 20 किलोमीटर दूर, पाइकारा फॉल्स स्थित है जो एक सुंदर रिट्रीट है। पाइकारा झील पर एक नाव किराए पर लें और झील का आनंद ल सकते हैं। बता दें कि ऊटी में ठहरने और परिवहन के लिए पहले से ही योजना बनाना आपके लिए बेहतर होगा। जुलाई के मौसम में देश-विदेश से लोग यहां चिलआउट करने के लिए आते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article