यात्रा

रोड ट्रिप पर जा रहे हैं? साथ ले जाना न भूलें ये 4 जरूरी चीजें

Road Trip Gadgets: रोड ट्रिप सिर्फ एक यात्रा नहीं होती बल्कि यह एक अनुभव होता है। रोड ट्रिप का अनुभव तनावमुक्त और शानदार हो इसके लिए तैयारी बेहद जरूरी है। यहां 4 सबसे जरूरी चीजों के बारे में बताया गया है जो रोड ट्रिप के दौरान आपके साथ होनी ही चाहिए।

Image

Road Trip Tips (photo credit canva)

Road Trip Tips: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक रोड ट्रिप पर जाना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार रोड ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो सफल और तनावमुक्त रोड ट्रिप के लिए सही तैयारी करना बेहद जरूरी है। इस आर्टिकल में उन 4 चीजों के बारे में डिटेल में बताया गया है जो रोड ट्रिप के दौरान आपके साथ होनी ही चाहिए।

नेविगेशन सिस्टम या GPS डिवाइस: रोड ट्रिप के दौरान इस बात की संभावना काफी ज्यादा होती है कि आप अनजान रास्तों पर ड्राइव करें। ऐसे में किसी भी अनहोनी से बचने के लिए नेविगेशन सिस्टम या GPS डिवाइस बेहद जरूरी टूल है। गूगल मैप्स, एप्पल मैप्स या ऑफलाइन नेविगेशन ऐप्स (जैसे Maps.me) डाउनलोड करके रखें।

इमरजेंसी किट (First Aid + कार टूल्स): रोड ट्रिप पर जाने से पहले किसी भी मेडिकल या गाड़ी से जुड़ी इमरजेंसी से निपटने के लिए आपके पास- फर्स्ट एड बॉक्स, टॉर्च, जैक और स्पेयर टायर, टायर पंचर किट होना अनिवार्य है। आपदा के समय ये आपके बेहद काम आ सकता है।

मोबाइल चार्जर और पावर बैंक: यात्रा के दौरान आपके पास मोबाइल चार्जर और पावर बैंक होना भी बेहद जरूरी है। आज के टाइम में फोन ही नेविगेशन, कैमरा और कनेक्शन का सबसे बड़ा साधन होता है। एक फुली चार्ज्ड पावर बैंक साथ रखें।

स्नैक्स और पानी: हर जगह अच्छा खाना और पानी मिलना मुश्किल हो सकता है ऐसे में रोड ट्रिप पर निकलने से पहले ये सुनिश्चित करें कि आपके पास स्नैक्स और पानी हों। सूखे मेवे, एनर्जी बार्स और बिस्किट/नमकीन साथ ले जा सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article