यात्रा

Homestay vs Hotel: होटल से सस्ते क्यों होते हैं होमस्टे? ट्रिप प्लान करने से पहले जान लें दोनों में अंतर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2023, 02:37 PM IST

Homestay vs Hotel (होटल और होमस्टे में क्या अंतर है, क्या सस्ता है): लोगों में होटल और होमस्टे को लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है। बता दें, दोनों बिलकुल ही अलग चीज है और दोनों में बहुत अंतर है। अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो जाने से पहले जान लीजिए होटल और होमस्टे के बीच का अंतर इन हिंदी।

Image

होटल और होमस्टे में से क्या सस्ता है

Homestay Vs Hotel: आजकल छुट्टियों पर ट्रिप प्लान करना आम हो गया है। लेकिन, घूमने वाले जगहों पर ठहरने के लिए बुकिंग करना थोड़ा चैलेंजिंग होता है। आप अक्सर होटल बुकिंग कराते हैं, जो कि कॉस्टली होता है। हालांकि, होमस्टे का ऑप्शन भी देखने को मिलता है, पर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। दरअसल, लोगों को होमस्टे के बारे में जानकारी नहीं होती।साथ ही होटल और होमस्टे को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन भी रहता है। इसके अलावा लोगों के मन में एक सवाल भी रहता है कि आखिर दोनों में से कौन सा सही है? बता दें, इसका पता आप तभी लगा सकते हैं जब आपको होटल और होमस्टे के बीच का अंतर ठीक से मालूम हो। तो चलिए जानते हैं होमस्टे और होटल में अंतर क्या है।

होटल और होमस्टे में क्या अंतर है

सर्विसेज का है बड़ा फर्क

होटल और होमस्टे के बीच सबसे बड़ा अंतर दोनों के सर्विसेज का है। होटलों में आपको हाउसकीपिंग सेवाएं, सिक्योरिटी, फ्रंट डेस्क रिसेप्शन, रूम सर्विस और भी तमाम फैसिलिटीज मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां आपको 24 घंटे का चेक इन भी मिलता है। वहीं, होमस्टे में आपके पास एक साफ जगह या अपार्टमेंट, साफ चादरें, साबुन, तौलिये जैसी बेसिक नीड की चीजें होती हैं। इसके अलावा कॉफी और चाय बनाने की सुविधाएं भी कई जगहों पर होंगी। होमस्टे पूरी तरह से घर से दूर आपके लिए एक घर ही होता है।

बिस्तर भी होते हैं अलग

होटल की एक कमरे में एक या दो से अधिक बेड नहीं होते हैं। वहीं, होमस्टे इससे अलग है। इसमें एक कमरे में तीन से चार बेड लगी होती है। कई होमस्टे वाले कमरे तो ऐसे होते हैं, जहां आप पूरी फैमिली भी एकसाथ स्टे कर सकते हैं। अगर आप फैमिली ट्रिप जा रहे तो आपके लिए होमस्टे परफेक्ट ऑप्शन है।

होटल की तुलना में होम स्टे सस्ते क्यों हैं

होटल और होमस्टे के किराए में बहुत अंतर होता है। होटल का किराया आमतौर पर अधिक ही होता है। वहीं, होमस्टे का किराया होटल के मुकाबले काफी कम होता है। हालांकि, किराया लोकेशन पर भी डिपेंड करता है।

होमस्टे और होटल के खाने में भी अंतर

होटल सर्विसेज में आपको वही सेम मेन्यू और डिश मिलते हैं, जो लगभग हर होटल में मिलते हैं। इसके अलावा ये ये काफी महंगे होने के साथ अनहेल्दी भी होते हैं। वहीं, होमस्टे की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां आपको घर का बना खाना मिलता है। यहां आपको स्थानीय भोजन का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलता है। हालांकि, कुछ होमस्टे वाले कमरे में आपको खुद ही खाना बनाना होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article