यात्रा

दिल्ली से मात्र 5 घंटे दूर हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन, वीकेंड पर बनाएं घूमने का प्लान, यादगार बनेगी 2 दिन की ट्रिप

Hill Stations Near Delhi-NCR : यदि आप दिल्ली या आस पास के इलाके में रहते हैं और अपने वीकेंड के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं, तो आज आपको कुछ शानदार हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। इन सभी हिल स्टेशन की दूरी आप मात्र 5 घंटे में तय कर सकते हैं।

Image

hill station near delhi ncr

Photo : iStock

सोमवार से शुक्रवार तक कामकाज और दिल्ली जैसे महानगरों के शोर शराबे में फंसे लोग वीकेंड आते ही किसी शांति भरी जगह पर जाने का प्लान करते हैं। लेकिन कुछ लोग ये तय नहीं कर पाते हैं, कि मात्र 2 दिन में कहा का ट्रिप प्लान किया जाए। यदि आप भी ऐसी किसी समस्या में हमेशा फंसते हैं, तो आज हम आपको इस समस्या से निकालने का पूरा प्रयास करेंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे हिल स्टेशन बताने जा रहे हैं, जो दिल्ली से मात्र 5 घंटे की दूरी पर मौजूद हैं। यहां आप अपना वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

कैसा हो कि आप शुक्रवार शाम को ऑफिस खत्म करके निकलें और अगली सुबह जब आपकी आँख खुले तो आपको होटल रूम से चारो तरफ पहाड़ों के शानदार नजारे दिखाई दें। ये सुनने में ही कितना अच्छा लगता है तो सोचो कि अगर ऐसा सच में हो जाए, तो आपको कितना सुकून देने वाला होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे हिल स्टेशन बताने जा रहे हैं, जो दिल्ली से मात्र 5 घंटे की दूरी पर मौजूद हैं। यहां आप अपना वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे शानदार हिल स्टेशन...

1. लैंसडाउन

दिल्ली के शोर शराबे से दूर और मात्र कुछ घंटे की दूरी पर मौजूद लैंसडाउन दिल्ली और आसपास के लोगों के लिए एक परफेक्ट हिल स्टेशन है। यहां आप अपना वीकेंड प्लान कर सकते हैं। दिल्ली से मात्र 250 किलोमीटर दूर इस हिल स्टेशन तक पहुंचने में आपको मात्र 4 घंटे का समय लगता है। यहां आप नेचुरल ब्यूटी के साथ बोटिंग और सफारी का भी आनंद ले सकते हैं।

2. ऋषिकेश

योग नगरी के नाम से प्रसिद्ध ऋषिकेश दुनिया भर से लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। यदि आप कोई वीकेंड ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, और आपको दिल्ली से कुछ घंटे दूर किसी डेस्टिनेशन की तलाश है, तो आपको ऋषिकेश का प्लान करना चाहिए। ऋषिकेश की गंगा आरती आपका मन मोह लेती है। दिल्ली से ऋषिकेश लगभग 250 किलोमीटर दूर है यहां आप मात्र 4-5 घंटे में पहुंच सकते हैं।

3. देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी और बेहद खूबसूरत पहाड़ों के बीच बसा शहर देहरादून दिल्ली वालों के लिए एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। शिवालिक पहाड़ियों से घिरा देहरादून सहस्त्रधारा, रॉबर्ट गुफा और तपोवन मंदिर जैसे स्थानों के लिए अपनी अलग पहचान रखता है। दिल्ली से इसकी दूरी मात्र 260 किलोमीटर के आसपास है। जहां आप 4 घंटे में आसानी से पहुंच सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article