यात्रा

गोवा छोड़िए, इन 4 बीच डेस्टिनेशन्स को करें एक्सप्लोर, मिलेगा सुकून और खूबसूरती

Budget Beach Places India: भीड़-भाड़ से दूर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर किसी शांतिपूर्ण जगह की अगर आप तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। अगर आप हर बार गोवा जाकर थक चुके हैं तो अब वक्त है कुछ नया एक्सप्लोर करने का जहां जाकर आप चिलआउट कर सकते हैं।

Image

Budget Beach Places India

Offbeat Beach Destinations India: गोवा के अलावा भी कई शानदार समुद्र तट के विकल्प भारत में मौजूद हैं जहां जाकर आप चिलआउट कर सकते हैं। सुकून, सुंदरता और भीड़ से आजादी की तलाश में आप इन 4 जगहों की यात्रा कर सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इन जगहों पर जाकर एक्सप्लोर करने के लिए आपको ज्यादा बजट की भी जरूरत नहीं है।

गोकर्ण (कर्नाटक): गोवा से शांत लेकिन उतनी ही खूबसूरत जगह की अगर आप तलाश में हैं तो फिर गोकर्ण की यात्रा कर सकते हैं। ओम बीच, हाफ मून बीच, पैराडाइज बीच यहां फेमस बीच हैं। शांत समुद्र तट, हिप्पी वाइब और ट्रेकिंग ट्रेल्स के लिए ये एकदम परफेक्ट लोकेशन है।

वेलानकन्नी (तमिलनाडु): बीच के किनारे ही अगर आप चर्च और आध्यात्मिक अनुभव की तलाश में हैं तो फिर वेलानकन्नी का रुख कर सकते हैं। वेलानकन्नी बीच यहां का प्रसिद्ध बीच है। धार्मिक स्थल और समुद्र की शांति इस जगह की खासियत है।

तवरेकेरे (कर्नाटक): भीड़ से बहुत दूर और बेहद शांत जगह की तलाश में आप तवरेकेरे का रुख कर सकते हैं। मुर्वांते बीच यहां का प्रसिद्ध बीच है। छिपा हुआ समुद्री गांव और लोकल संस्कृति को करीब से महसूस करने के लिए आप यहां जा सकते हैं।

डिवेआगर (महाराष्ट्र): कम बजट में अगर आप ज्यादा शांति की तलाश में हैं तो फिर डिवेआगर जाएं जहां साफ रेत, लोकल सीफूड और कम टूरिस्ट्स आते हैं। डिवेआगर बीच यहां का प्रसिद्ध बीच है जहां जाकर आप चिलआउट कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article