यात्रा

क्या स्वाद है कहने पर हो जाएंग मजबूर, ऋषिकेश में यहां मिलता है शुद्ध घर जैसा खाना

Places To Eat In Rishikesh: ऋषिकेश की यात्रा इस बार आपके लिए और भी ज्यादा खास होने जा रही है। भारतीय, इंटरनेशनल, और हेल्दी विकल्पों का मिलाजुला स्वाद चखने के लिए भी आप ऋषिकेश की यात्रा कर सकते हैं। यहां हम आपको ऋषिकेश के कुछ बेहतरीन खाने के स्थानों के बारे में बता रहे हैं।

Image

Places To Eat In Rishikesh

आध्यात्मिक महत्त्व के लिए फेमस ऋषिकेश, पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है। सिर्फ भारतीय पर्यटक ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी इस पावन भूमि पर यात्रा के लिए आते हैं। हर मायने में ऋषिकेश की यात्रा बेहद खास होती है इसे और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए आध्यात्मिकता में डूबने के साथ ही आप यहां स्वादिष्ट और विविध प्रकार के भोजन का स्वाद भी ले सकते हैं।

सिटिंग एलीफेंट: एक अनूठी थीम-आधारित छत वाला रेस्टोरेंट सिटिंग एलीफेंट आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। गंगा नदी के 5 किलोमीटर के खूबसूरत हिस्से को देखते हुए यहां आप एक अलग तरह का भोजन अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। तीन तरफ पहाड़ियों के बीच बसा और पास में बहती पवित्र गंगा के साथ यहां अद्वितीय पाककला के साथ-साथ प्राकृतिक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

गंगा व्यू कैफे: लक्ष्मण झूला के पास स्थित गंगा व्यू कैफे पर्यटकों को काफी पसंद आता है। यहां आप खाने-पीने के साथ नदी के किनारे शानदार व्यू को एन्जॉय कर सकते हैं। एक तरफ स्वादिष्ट खाना और दूसरी तरफ नदी यहां आप घंटों प्रकृति के करीब आराम से चिल कर सकते हैं।

भंडारी रेस्टोरेंट: लक्ष्मण झूले के पास ही भंडारी रेस्टोरेंट स्थित है। यहां ना केवल आपको अच्छा खाना मिलेगा बल्कि उसकी मेकिंग भी देखने को मिल जाएगी। कम दाम में टेस्टी फूड के साथ ही साउथ इंडियन फूड के दीवाने यहां पर जाना काफी पसंद करते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article