यात्रा

Paragliding Sites In India: पैराग्लाइडिंग करने के हैं शौकीन, तो भारत की इन जगहों पर उठाएं एडवेंचर का लुत्फ

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 3, 2023, 03:18 PM IST

Paragliding Sites In India: भारत में घूमने के लिहाज से कई फेमस पर्यटक स्थल हैं। कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं जो अपनी खूबसूरती और संस्कृति के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

Image

भारत की इन जगहों पर उठाएं एडवेंचर का लुत्फ

Paragliding Sites In India: भारत में घूमने के लिहाज से कई फेमस पर्यटक स्थल हैं। कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं जो अपनी खूबसूरती और संस्कृति के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसी वजह से हर साल लोखो पर्यटक घूमने आते हैं। वहीं एडवेंचर लवर्स के लिए भी कई बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेश हैं जहां वो एडवेंचर का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप एक एडवेंचर लवर हैं और पैराग्लाइडिंग का शौक रखते हैं तो भारत की ये जगहें पैराग्लाइडिंग के लिए बेस्ट है। इन जगहों पर जरूर एडवेंचर का लुत्फ उठाएं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे भारत में मौजूद कुछ बेहतरीन पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन के बारे में। यहां जानिए।

भारत के फेमस पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन्स

कामशेत, महाराष्ट्र

पैराग्लाइडिंग के लिए कामशेत बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यह जगह महाराष्ट्र के सुरम्य राज्य में स्थित है। यहां आप सुंदर पहाड़ियों और तेज हवाओं के बीच पैराग्लाइडिंग करने का आनंद ले सकते हैं। आप यहां अक्टूबर से जून तक पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

सोलांग घाटी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल हमेशा से पर्यटकों के बीच काफी फेमस रहा है। यहां हर साल लाखो पर्यटक आते हैं। हिमाचल एडवेंचर्स के लिए भी काफी मशहूर है। सोलांग घाटी एडवेंचर के लिए परफेक्ट जगह है। यहां अक्टूबर से जून तक पैराग्लाइडिंग का आनंद लिया जा सकता है।

बीर-बिलिंग, हिमाचल प्रदेश

बीर-बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए भारत का सबसे फेमस डेस्टिनेशन है। एडवेंचर लवर्स के बीच यह जगह काफी फेमस है। पैराग्लाइडिंग लवर्स के लिए यह जगह परफेक्ट है। अक्टूबर से जून तक के बीच आप यहां पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं।

नंदी हिल्स, बैंगलुरू

बैंगलुरू का नंदी हिल्स भी भारत का सबसे फेमस पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन है। आप यहां पैराग्लाइडिंग के लिए अक्टूबर से मई तक आ सकते हैं। अगर आप एडवेंचर करने के शौकीन हैं तो यहां जरूर जाएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article