Mount Abu Tourism In Hindi: माउंट आबू राजस्थान में स्थित एकमात्र हिल स्टेशन है, जो अपने शांत वातावरण और हरे-भरे माहोल की वजह से मशहूर है। इससकी शांत जलवायु और अद्भुत दृश्य पर्यटकों को बार बार जाने परजबुर करते हैं। यहां पवित्र मंदिरों से लेकर हनीमून प्वाइंट तक कई ऐसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं, जो आकर्षण का केंद्र हैं। अगर आप ऑफिस वर्क से बोर हो गए हैं और थोड़ी शांति चाहते हैं तो आप माउंट आबू की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। या फिर आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो भी ये जगह आपके लिए है। यहां जाने का सबसे अच्छा समय है- मानसून और सर्दियों के दौरान। इसका मतलब आप जुलाई से फरवरी के बीच कभी भी माउंट आबू की सैर कर सकते हैं।
Mount Abu Famous Guru Shikhar In Hindi:
अगर आप शहरों की भीड़भाड़ और व्यस्त जीवन से बोर हो गए है और थोड़ी शांति चाहते हैं, तो गुरु शिखर से अच्छा और कोई प्लेस नहीं। असल में गुरु शिखर अरावली रेंज की सबसे ऊँची चोटी है, जो माउंट आबू से 15 किलोमीटर दूर स्थित है। सबसे ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहाँ से अरावली रेंज और माउंट आबू के हिल स्टेशन का दृश्य बेहद आकर्षक लगता है। इस जगह पर आबू वेधशाला और गुरु दत्तात्रेय की गुफा मंदिर भी है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। इसकी ऑब्जर्वेटरी में 1.2 मीटर का इंफ्रारेड टेलीस्कोप है।
Mount Abu Gaumukh Temple In Hindi:
गौमुख मन्दिर, भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है जो पर्यटकों के आकर्षण का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है। माउंट आबू के हरे घने जंगल में विराजमान इस मंदिर में गौमाता की एक अति सुंदर मूर्ति है, जिनके मुख से प्राकृतिक रूप से पानी की धारा निकलती रहती है। इसी वजह से इस मंदिर को गौमुख मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह दिखने में बेहद सुंदर लगता है। अगर आप अरावली पहाड़ियों पर जा ही रहे तो इस पवित्र मंदिर में एकबार जरूर विजिट करें।
Mount Abu Honeymoon Point In Hindi:
अगर आप अपने पार्टनर के साथ कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो माउंट आबू का हनीमून प्वाइंट आप विजिट कर सकते हैं। यह अरावली पहाड़ियों पर समुद्र ताल से लगभाव 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर एक लव रॉक यानि एक पुरुष और महिला के समान दो चट्टानों की मौजूदगी है। इसलिए ये जगह कपल्स के लिए बेस्ट मानी गई है। हालांकि यहां से आप शानदार सन सेट का बेहतरीन आनंद ले सकते है।
Mount Abu Universal Peace Hall In Hindi:
यूनिवर्सल पीस हॉल, ब्रह्म कुमारी आध्यात्मिक विश्वविद्यालय का प्रमुख सभा हॉल है, जिसे ओम शांति भवन भी कहा जाता है। शांति से भरपूर सफेद संरचना वाले इस हाल में लगभग 5,000 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। किसी भी आयोजन के दौरान इस हाल में 16 अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद की सुविधा है। इस हॉल की एक खासियत ये है कि यहां जाने पर ब्रह्मा कुमारियों का कोई एक सदस्य आपको एक ऐसे समूह में ले जायेगा जहां इंसान को परेशानी और तनाव से दूर किया जाता है।
Mount Abu KaToad Rock In Hindi:
टॉड रॉक को माउंट आबू का शुभंकर माना जाता है। यह चट्टानों से बनी एक अद्भुद जगह है, जहां आपको बड़ी से बड़ी चट्टानें देखने को मिलेंगी। टॉड रॉक एक ऐसी जगह है जो माउंट आबू आने वाले पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा विजिट किया जाता है। यहां के आसपास की झील, हरे भरे नजारे और पहाड़ी क्षेत्र जैसे आकर्षक दृश्यों को देखने के लिए आप यहां के चट्टान पर चढ़ सकते हैं। अगर आप फोटोग्राफी लवर हैं तो अपने कैमरे में कुछ लुहावने दृश्यों को कैद भी कर सकते हैं।
Mount Abu Ka Arbuda Devi Temple In Hindi:
अर्बुदा देवी मंदिर, माउंट आबू का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल है, जो 51 शक्तिपीठ में से एक है। ये आध्यात्मिक नगरी के साथ साथ बेहद आकर्षक पर्यटन स्थान भी है। दरअसल, ये मंदिर एक गुफा के अंदर स्थित है, जिसके दर्शन के लिए करीब 365 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। इसी मंदिर के पास दूध के रंग के पानी से बना एक पवित्र कुआँ है, जो कामधेनु के नाम से प्रसिद्ध है। मंदिर में पूजा के लिए इसी कुएं से जल ले जाया जाता है।
Mount Abu Nakki Lake In Hindi:
माउंट आबू के अरावली पर्वतमाला में स्थित एक खूबसूरत नक्की झील है, जो अपनी सुन्दरता ओर शांत वातावरण के लिए मशहुर है। अगर आप राजस्थान ट्रिप प्लान कर रहे और नेचर वाले प्लेस आपको पसंद हैं तो आप ये झील विजिट कर सकते हैं। अद्भुत प्राकृतिक दृश्यों से भरी ये झील वास्तव में माउंट आबू का लोकप्रिय और आकर्षक जगह है। नक्की झील यूं तो मानव निर्मित झील है, लेकिन यहां के सुंदर और शांत वातावरण में बोटिंग करना आपके दिल को खुश कर देगी। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए तो ये जगह एक स्वर्ग ही है।
Mount Abu Wildlife Sanctuary In Hindi:
माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान के पर्वत श्रृंखलाओं की सबसे पुरानी जगहों में से एक है। यहां आपको जीव जंतुओं की करी प्रजातियां देखने को मिल जाएगी। यहां उत्तम दृश्यों के साथ कई दार्शनिक स्थल भी मौजूद हैं जो इस जगह को बेहद खूबसूरत बना देते हैं। इस अभयारण्य में सदाबहार जंगलों की जीवंत वनस्पति भी आप देख सकते हैं। अगर आप राजस्थान की यात्रा पर गए हैं या जाने वाले हैं और कुछ सुंदर नजारे का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो ये जगह विजिट कर सकते हैं।
Mount Abu Tirth Sthal Dilwara Jain Temple:
दिलवाड़ा जैन मंदिर राजस्थान की अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित जैनियों का एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल है। दिलवाड़ा मंदिर की नक्काशी देखने लायक है। यूं तो ये मंदिर बाहर से बहुत ही साधारण सा लगता है। लेकिन, इस मंदिर आंतरिक संरचना बेहद सुंदर है। इसकी एक-एक दीवारों और स्तंभों पर की गई कारीगरी श्रद्धालुओं को बेहद आकर्षित करते हैं।
Mount Abu Sunset Point In Hindi:
अगर आप माउंट आबू घूमने जा रहे तो आपकी यात्रा यहां के सन सेट पॉइंट घूमे बिना अधूरी है। बीहड़ अरावली पर्वतमाला के बाहर सूर्यास्त के समय सूर्य की किरणों का अद्भुत दृश्य पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।सनसेट के समय इसकी किरणे लाल और नारंगी रंग की बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं। अगर आप नेचर लवर हैं और शांति से सूर्यास्त का आनंद लेना चाहते हैं तो बिलकुल ये जगह आपके लिए है।
