यात्रा

हनोई से हॉलॉन्ग बे तक, हैरान कर देगी वियतनाम की खूबसूरती, 9 दिन की है ट्रिप

IRCTC Tour Package: अगर आप एक ऐसी इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हो जहां नेचर, कल्चर, हिस्ट्री और सस्ता घूमना सब कुछ एक साथ मिले, तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट है। वियतनाम घूमने का आपको मौका मिल रहा है। यहां आपको हर तरह का एक्सपीरियंस मिलेगा। कभी शांत समुद्र तट, तो कभी हरे-भरे पहाड़ यहां हर यात्री के लिए बहुत कुछ है। 9 दिन की ये मजेदार ट्रिप रहने वाली है।

Image

वियतनाम की खूबसूरती

IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने 'VIETNAM VIBES EX BENGALURU' नाम से बेहद शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको वियतनाम घूमने का मौका मिल रहा है। वियतनाम एकदम फुल पैसा वसूल डेस्टिनेशन है। जहां खूबसूरत नजारे, स्वादिष्ट खाना और दिल जीत लेने वाली मेहमाननवाजी सब कुछ मिलता है। 9 दिन और 8 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। चाहे आप एडवेंचर लवर हो, फूडी हो या सिर्फ रिलैक्स करना चाहते हो ये जगह हर किसी के लिए परफेक्ट है।

3 अप्रैल 2026 को इस मजेदार ट्रिप की शुरुआत होगी। बेंगलुरु से दोपहर में प्रस्थान और कोलकाता होते हुए वियतनाम की यात्रा आपको करनी है। वियतनाम में आपको हर तरह का एक्सपीरियंस मिलेगा। यहां का खाना भी दुनियाभर में फेमस है। जैसे Pho (सूप) और Banh Mi (सैंडविच), जो सस्ते और स्वाद में जबरदस्त होते हैं। वियतनाम की राजधानी हनोई एक ऐसा शहर है जहां पुरानी संस्कृति और नई लाइफस्टाइल साथ-साथ चलती है। यहां आपको पुराने मंदिर, फ्रेंच स्टाइल की इमारतें और लोकल मार्केट्स देखने को मिलेंगे। सब कुछ एक अलग ही वाइब देता है।

अगर वियतनाम जा रहे हो और Ha Long Bay नहीं देखा, तो समझो बहुत कुछ मिस कर दिया। यहां समुद्र के बीच चूना पत्थर की ऊंची-ऊंची चट्टानें हैं, जो किसी फिल्मी सीन जैसी लगती हैं। बोटिंग और क्रूज का मजा यहां सबसे बेस्ट है। इसके अलावा Da Nang एक ऐसा शहर है जहां आपको साफ-सुथरे बीच, शानदार ब्रिज और मॉडर्न सिटी लाइफ मिलेगी। यहां का Golden Bridge (हाथों वाला ब्रिज) सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। Ho Chi Minh City फुल ऑन एनर्जी वाला शहर है। जिसे पहले सैगॉन कहा जाता था, ये शहर वियतनाम की जान है। यहां आपको बड़े-बड़े मॉल, नाइटलाइफ, हिस्ट्री और लोकल मार्केट्स—सब कुछ एक साथ मिलेगा।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 1,28,400 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 1,14,900 और 1,13,800 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 1,04,100 है।

इस पैकेज का कोड SBO20 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 080 - 22960013, 8595931292 पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article