यात्रा

सेलेब्रिटी का पसंदीदा ठिकाना है यह स्विस गांव, लग्जरी ट्रिप के लिए कर सकते हैं प्लानिंग

Celebrity Favourite Getaway: शांत, भीड़-भाड़ से मुक्त अनुभव की चाह रखने वाले पर्यटकों को इस बार स्विस गांव गस्टाड की यात्रा करने का प्लान करना चाहिए। मशहूर हस्तियों के बीच ये जगह काफी ज्यादा पॉपुलर है अगर आपका बजट अच्छा है तो ये लोकेशन आपके लिए भी परफेक्ट हो सकती है।

Image

Celebrity Favourite Getaway

Celebrity Favourite Getaway: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ इन दिनों स्विट्जरलैंड के गस्टाड में छुट्टियां मना रहे हैं। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर वेकेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो आपके घूमने के लिए नई ट्रैवल डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। पहाड़ों की सैर से लेकर झील के किनारे चिलआउट करना गस्टाड में देखने के लिए इतना कुछ है कि इसे जानने के बाद आप इसे अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

गस्टाड लंबे समय से बॉलीवुड हस्तियों, यूरोपीय राजघरानों और अंतरराष्ट्रीय जेटसेटर्स के बीच भी काफी पसंदीदा रहा है। गौर करने वाली बात ये है कि विलासिता की प्रतिष्ठा के बावजूद, यह आज भी अपने पुराने जमाने के आकर्षण को बरकरार रखता है।

निजता, शांति और प्राकृतिक सुंदरता की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। गस्टाड अपने 5 स्टार शैले, वेलनेस रिट्रीट और विशिष्ट स्की रिसॉर्ट के लिए भी जाना जाता है। कई जगहें यहां ऐसी हैं जो निजी हॉट टब, स्पा और ऐसे नजारे प्रदान करती हैं जो किसी परीकथा की ही तरह लगते हैं।

हाइकिंग ट्रेल्स, केबल कार, दर्शनीय ट्रेनों की यात्रा झील किनारे पिकनिक कुछ ऐसी एक्टिविटी हैं जो आप यहां पर कर सकते हैं। गस्टाड परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए भी एक बेहतरीन जगह है। जहां ज्यादातर सेलिब्रिटीज, रॉयल फैमिली और दुनिया भर के अमीर लोग घूमने आते हैं। बता दें कि इसके निकटतम एयरपोर्ट जीनिवा या ज्यूरिख है, वहां से ट्रेन या कार से गस्टाड तक पहुंचा जा सकता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article