IRCTC Tour Package 2025: केरल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Ravishing Kerala with Houseboat stay नाम से बेहद ही किफायती केरल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको केरल के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम/अलेप्पी जैसी शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन को इस टूर पैकेज में कवर किया गया है। गौर करने वाली बात ये है कि आपको इस पैकेज के तहत हाउसबोट में रहने का मौका भी मिल रहा है ऐसे में हर लिहाज से ये पैकेज आपके लिए खास रहने वाला है।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 23-07-2025 को एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन/कोचीन हवाई अड्डे से पिक-अप के बाद एर्नाकुलम स्थित होटल में आपको ले जाया जाएगा। इसके बाद कोचीन में आधे दिन के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण आपको करना है। 23 जुलाई के अलावा भी किसी अन्य दिन के लिए भी आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
पैकेज के तहत आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सम्पूर्ण यात्रा के लिए एक विशेष AC वाहन द्वारा आपको घुमाया जाएगा।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹50,870 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹26,375 और ₹20,215 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹8,870 है।
इस पैकेज का कोड SEH030 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा 8287931959, 8287932117, 8287932024 इन नंबरों पर संपर्क भी कर सकते हैं।
