यात्रा

नवाबी संस्कृति और फिल्मी दुनिया का अनोखा संगम, 2 दिन की ट्रिप में मिलेगा सबकुछ

IRCTC: कम समय में हैदराबाद की मशहूर जगहों के दीदार करने का आपके पास सुनहरा मौका है। इसके अलावा दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी रामोजी फिल्म सिटी घूमना भी आपका हो जाएगा।

Image

नवाबी संस्कृति और फिल्मी दुनिया का अनोखा संगम (फोटो: AI)

IRCTC: अगर आप कुछ अलग हटकर अनुभव चाहते हैं तो आईआरसीटीसी का ये 2 दिन का टूर पैकेज आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। आईआरसीटीसी ने 'HYDERABAD CULTURE & CINEMA EXPERIENCE' नाम से बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इस पैकेज की पूरी डिटेल।

पहला दिन: हैदराबाद की ऐतिहासिक और प्रसिद्ध जगहों की सैर

टूर की शुरुआत हैदराबाद, सिकंदराबाद या काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन से होगी, जहां से आपको पिकअप किया जाएगा। इसके बाद होटल में चेक-इन कर आराम करने का मौका मिलेगा। फिर शुरू होगी हैदराबाद की शानदार सैर। इस दौरान आप इन प्रमुख जगहों- चारमीनार, चौमहल्ला पैलेस, सालारजंग म्यूजियम, बिरला मंदिर और लुंबिनी पार्क की सैर करेंगे। पूरा दिन घूमने के बाद शाम को वापस होटल लौटेंगे और वहीं रुकेंगे।

दूसरा दिन: रामोजी फिल्म सिटी का मजेदार अनुभव

सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद चेक-आउट करेंगे। इसके बाद पूरे दिन के लिए मशहूर रामोजी फिल्म सिटी की सैर कराई जाएगी। यहां आप फिल्म सेट, थीम गार्डन, लाइव शो, एडवेंचर एक्टिविटी और कई आकर्षक जगहों का आनंद ले सकेंगे। शाम तक वापस शहर लौटेंगे और आपको हैदराबाद, सिकंदराबाद या काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर ड्रॉप कर दिया जाएगा। यहीं पर आपका टूर समाप्त हो जाएगा।

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

हैदराबाद में एसी होटल में ठहरने की सुविधा। होटल में डिनर और ब्रेकफास्ट। पूरे टूर के दौरान एसी वाहन से यात्रा

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थलों की सैर। ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधा आपको पैकेज में मिलेगी।

प्रति व्यक्ति पैकेज कीमत

1 से 3 यात्रियों के लिए (स्टैंडर्ड पैकेज) में किराया- डबल शेयरिंग ₹7,340, ट्रिपल शेयरिंग ₹5,310, 5 से 11 वर्ष का बच्चा (बेड सहित) ₹3,340, 5 से 11 वर्ष का बच्चा (बेड के बिना) ₹2,720। कंफर्ट पैकेज में किराया थोड़ा ज्यादा होगा। परिवार या फिर दोस्तों के साथ यात्रा के लिए ही खासतौर से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। अगर आप 4 से 6 के ग्रुप में यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो इससे और भी ज्यादा पैसे बचा सकते हैं।

बुकिंग से रिलेटेड जानकारी

इस पैकेज का कोड SHH006 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर- 8287932312, 8287932317 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article