यात्रा

चलो निकल पड़ें सुकून की ट्रिप पर, बीच से पहाड़ तक का जादुई सफर

IRCTC Tour Package: अगर आप बीच, पहाड़ और कल्चर तीनों का मजा एक ही ट्रिप में लेना चाहते हैं, तो ये टूर पैकेज आपके लिए ही है। ठंडी हवा, पहाड़ों की हरियाली और धार्मिक शांति सब कुछ आपको एक साथ एक ही टूर पैकेज मिलेगा। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी यहां डिटेल में बताई गई है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

चलो निकल पड़ें सुकून की ट्रिप पर

IRCTC Tour Package 2026: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने विशाखापट्टनम-अराकू वैली टूर पैकेज आपके लिए लॉन्च किया है। बीच, पहाड़ और कल्चर तीनों का मजा एकसाथ अगर आप लेना चाहते हैं तो ये पैकेज आपके लिए परफेक्ट है। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। विशाखापट्टनम (विजाग) में आप आरके बीच पर घूम सकते हैं, सबमरीन म्यूजियम देख सकते हैं, कैलाशगिरी से पूरे शहर का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं और थोटलकुंडा जैसे ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसके बाद आप अराकू वैली की खूबसूरत वादियों की ओर निकलेंगे, जहां रास्ते में बोरा केव्स, गालिकोंडा व्यू पॉइंट और कॉफी के बागानों का मजा मिलेगा। पहाड़ों की ठंडी हवा और हरियाली आपका मन खुश कर देगी। ट्रिप के दौरान आप सिम्हाचलम मंदिर जाकर दर्शन भी कर सकते हैं और याराडा बीच व डॉल्फिन नोज जैसी शानदार जगहों पर रिलैक्स कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। 20 जनवरी 2026 को लखनऊ से सुबह 7:15 बजे प्रस्थान करना होगा। विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर दोपहर 1:05 बजे आगमन। इसके बाद दर्शनीय स्थलों की यात्रा। रात का भोजन और विशाखापत्तनम में रात भर ठहरना। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 42900 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 37500 और 35200 रुपए तय किया गया है। वहीं 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 32300 रुपए तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NLA134 है। ज्यादा जानकारी के लिए 9236367954, 9236391911, 9236391909 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। कुल मिलाकर ये ट्रिप उन लोगों के लिए है जो भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरा, खूबसूरत और यादगार वेकेशन चाहते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article