यात्रा

मसूरी यात्रा, घूमने की सही टिप्स और टॉप टूरिस्ट स्पॉट्स

Mussoorie Travel Tips: मसूरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, ठंडी हवाओं और अद्भुत दृश्य के लिए फेमस है। इस बार जनवरी-फरवरी के महीने में आप हिल स्टेशनों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

Image

मसूरी यात्रा

Mussoorie Travel Guide: परिवार के साथ, दोस्तों के साथ या फिर अकेले घूमने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो मसूरी ट्रिप का आप प्लान कर सकते हैं। मसूरी ट्रिप बजट में रहने के साथ ही रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं होती है। शहर की भागम-भाग और चिल्लम-चिल्ली से दूर उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी में आप प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, ठंडी हवाओं और अद्भुत दृश्य का मजा ले सकते हैं ऐसे में फटाफट से जनवरी या फरवरी महीने में आप यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।

कैंपटी फॉल, गन हिल, माल रोड, लाल टिब्बा, रेनबो फॉल्स, ओक हॉल, क्लाउड एंड यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है जिन्हें आप अपनी ट्रिप के दौरान कवर कर सकते हैं। ट्रैकिंग के शौकीन पर्यटकों के लिए ये जगह जन्नत है। बोटिंग के लिए आप कैंपटी फॉल्स और मसूरी लेक जा सकते हैं। मसूरी के दृश्य बहुत ही फोटोजेनिक होते हैं जो आपका मन मोह लेंगे।

मसूरी जाने का सबसे अच्छा समय

मार्च से जून: टूरिस्ट सीजन का सबसे अच्छा समय।

सितंबर से नवंबर: ठंडी हवाओं और क्लियर व्यू के लिए बढ़िया समय।

दिसंबर से फरवरी: बर्फबारी के लिए बेस्ट, लेकिन बहुत ठंड होती है।

मसूरी में ठहरने के लिए आपको सस्ते और बजट में ऑपशन बड़े ही आराम से मिल जाएंगे। होटल सिटी पैलेस, होटल रॉयल पैलेस बजट होटल में मिल जाएंगे। इसके अलावा आपको यहां तमाम सस्ते होस्टल भी मिल जाएंगे।

मसूरी के निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है वहीं इसके नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून है। एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद टैक्सी या बस द्वारा आप मसूरी पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से भी मसूरी पहुंचा जा सकता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article