यात्रा

चेरी ब्लॉसम के मौसम में जापान की सैर, जिंदगी का यादगार अनुभव

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज के तहत आपको जापान घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 9 दिन की ये मजेदार ट्रिप होने वाली है। पैकेज के बारे में यहां डिटेल में हर छोटी से छोटी चीज के बारे में बताया गया है।

Image

चेरी ब्लॉसम के मौसम में जापान की सैर

IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने 'SPLENDOURS OF JAPAN-CHERRY BLOSSOM SEASON' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 9 दिन और 8 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 24 मार्च 2026 को इस जापान ट्रिप की शुरुआत चेन्नई से दोपहर में फ्लाइट पकड़कर होगी। जो नई दिल्ली के रास्ते टोक्यो (हनैडा एयरपोर्ट) पहुंचती है। टोक्यो पहुंचने के बाद इमिग्रेशन और बैगेज की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद होटल ट्रांसफर किया जाएगा।

नाश्ते के बाद टोक्यो घूमने की शुरुआत होगी। सबसे पहले असाकुसा टेंपल ले जाया जाएगा, जो टोक्यो के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां से पास ही मौजूद नाकामिसे शॉपिंग स्ट्रीट में घूमने और शॉपिंग करने का मौका मिलेगा। फिर दुनिया के सबसे ऊंचे टावरों में से एक टोक्यो स्काईट्री देखने के लिए जाया जाएगा। शाम के समय शिबुया क्रॉसिंग जो दुनिया के सबसे व्यस्त क्रॉसिंग में से एक माना जाता है वहां जाने का प्लान है। दिन भर घूमने के बाद रात को टोक्यो के होटल में ठहराव होगा।

अगले दिन सुबह होटल में नाश्ते के बाद टोक्यो सिटी टूर की शुरुआत होगी। इस दौरान इंपीरियल पैलेस और टोक्यो टॉवर के आसपास से ड्राइव कराया जाएगा। इसके बाद उएनो पार्क ले जाया जाएगा जो अपनी हरियाली और खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। आगे ओडाइबा इलाके की सैर कराई जाएगी जहां रेनबो ब्रिज, ओडाइबा डेक और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की झलक देखने को मिलेगी। इसके बाद मशहूर TeamLab Planets डिजिटल म्यूजियम का अनुभव कराया जाएगा। शाम को इंडियन रेस्टोरेंट में डिनर के बाद वापस होटल लाकर रात को टोक्यो में ही ठहराव होगा।

तीसरे दिन सुबह नाश्ते के बाद माउंट फूजी और हकोने की तरफ रवाना होना है। सबसे पहले माउंट फूजी की 5वीं स्टेशन तक ले जाया जाएगा। जहां से पहाड़ और आसपास के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। फिर हकोने रोपवे का मजा, रास्ते में ओवाकुदानी वैली पर फोटो स्टॉप, लेक आशी में क्रूज का शानदार अनुभव आपको करवाया जाएगा।

दिनभर की सैर के बाद आगे हमामात्सु के लिए रवाना होना है। यहां पहुंचकर लोकल इंडियन रेस्टोरेंट में डिनर कराया जाएगा और फिर होटल में चेक-इन करना है। आगे की यात्रा भी आपकी बेहद मजेदार और शानदार रहने वाली है।

इस पैकेज का कोड SMO63 है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 415850 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 355200 रुपए तय किया गया है। 2 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 355200 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 8287931964, 8287931967, 9003140682 पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article