यात्रा

Sri Lanka Trip in Winters: इस सर्दी बना लें ये पड़ोसी देश घूमने का प्‍लान, देख आएंगे रामायण के 'सबूत', बीच भी हैं जबरदस्‍त

Sri Lanka Travel Plan: अगर आप इन सर्दियों में किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते है जो कि सांस्कृतिक के साथ-साथ एडवेंचर का भी टच दे तो श्री लंका का प्‍लान बना सकते हैं। श्री लंका की भूमि में आपको खूबसूरत समुद्री तटों के दिलकश नजारों के साथ प्राचीन धरोहरों का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। रामायण से जुड़ी जगहें भी आपको यहां मिल जाएंगी। जानें श्री लंका में घूमने की जगह।

Image

Sri Lanka Trip in Winters

Sri Lanka Travel Plan: हजारों सालों से अपनी गाथा का परिचय देने वाली श्री लंका की भूमि अपने-आप में ही खास जगह है। भारत का ये दक्ष‍िणी पड़ोसी देश जहां रामायण से अपने कनेक्‍शन के लिए जाना जाता है, वहीं घूमने आने वालों के लिए यहां लोकेशंस की कमी भी नहीं है। हिल स्‍टेशंस हों या बीच -आपको हर तरह के डेस्टिनेशंस यहां मिलेंगे।

श्री लंका क्‍यों जाना चाहिए

  • संस्कृति की भूमि – श्री लंका के अनुराधापुर और पोलोननरुवा शहर आज भी अपने प्राचीन मंदिरों, स्तूपों, और धार्मिक स्थानों के लिए जाने जाते हैं। इन स्थानों पर आपको दिव्य और अलौकिक शांति का आभास होगा।
  • शानदार समुद्री तट के नजारे – श्री लंका का आधा से आधिक क्षेत्रफल हिंद महासागर के विकराल सागर से घिरा है और यहां अनेकों सुंदर बीच है जैसे की मिरिसा बीच और बेंटोटा बीच जो क‍ि यहां आने वाले यात्रियों में लोकप्रिय है।
  • बेहतरीन खान-पान – श्री लंका के खान-पान की विशेषता यह है कि यहां के खाने में विभिन्न मसालों और कुदरती चीजों का प्रयोग किया जाता है। कुट्टू रोटी और सी-फ़ूड करी यहां का सबसे प्रसिद्ध भोजन है।
  • रोमांच और उत्साह कर देने वाले स्पोर्ट्स – श्री लंका में आपको अनेकों एडवेंचर स्पोर्ट्स करने को मिलेंगे जैसे डाइविंग, सर्फिंग, बोटिंग, राफ्टिंग इत्यादि। आप यहां की एडम पीक पर ट्रैकिंग भी कर सकते है।
  • नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी – श्री लंका का याला नेशनल पार्क अपने तेंदुओ और मिन्नेरिया अपने हाथियों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां पर आपको जंगल सफारी करने का भी मौका मिलेगा।
  • रामायण का इतिहास – आज भी श्री लंका में आपको रामायण काल के दबे इतिहास और रहस्यमयी तथ्य मिलेंगे। यह वही स्थान जहां सेतु पर चलकर प्रभु श्री राम ने रावण का वध कर अपनी पत्नी माता जानकी को बचाया था। यहां आज भी अशोक वाटिका सहित कई रामायण काल की चीजे हैं।

श्रीलंका का पौराणिक महत्‍व

वैदिक काल में इसे धन देवता कुबेर ने बसाया था। त्रेता युग के रामायण काल इस स्वर्णिम देश पर रावण का राज्य हुआ करता था। प्रभु श्रीराम के द्वारा मारे जाने के बाद रावण के भाई विभीषण ने यहां राज्य किया। आज श्री लंका में तमिल और बौद्ध लोग रहते हैं जिन्होंने आज तक अपनी विरासत को बचाए रखा है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article