Delhi After Dark: जब सूरज ढलता है, तो दिल्ली जगमगा उठती है ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या दिल्ली घूमने आएं हैं और रात को क्या करें इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से आपकी सारी कंफ्यूजन दूर होने वाली है। यहां आपके लिए बेहतरीन नाइट गाइड है।
कनॉट प्लेस में घूमना और नाइट शॉपिंग: शॉपिंग के शौकीन पर्यटकों के लिए कनॉट प्लेस किसी स्वर्ग से कम नहीं है। कनॉट प्लेस की गलियां रात को जगमगाती हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। यहां के बाजार और स्ट्रीट शॉपिंग का अनुभव आपको जरूर करना चाहिए।
दिल्ली हाट की नाइट लाइफ: सांस्कृतिक कार्यक्रम और लाइव म्यूजिक के अगर शौकीन हैं तो फिर दिल्ली हाट की नाइट लाइफ का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां लोकल और हैंडीक्राफ्ट की खरीदारी के साथ-साथ स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का मजा आपकी रात बना देगा।
कुतुब मीनार और इंडिया गेट की नाइट लाइटिंग: इंडिया गेट और कुतुब मीनार की रात की रोशनी बेहद सुंदर होती है। यहां रात के समय टहलकर आप स्ट्रीट फूड का मजा लेने के साथ ही शॉपिंग भी कर सकते हैं।
नाइट फूड ट्रिप: दिल्ली में नाइट फूड ट्रिप के लिए आप चांदनी चौक की गलियों में जाना ना भूलें। अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो फिर करीम की मटन या चिकन बिरयानी का स्वाद ले सकते हैं।
