IRCTC Tour Packages 2024: कम बजट में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हो तो आईआरसीटीसी ने आपके लिए एक बेहद ही खास और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। BEST OF NEPAL EX DELHI नाम से लॉन्च किए गए इस पैकेज की मदद से आप कम बजट में पड़ोसी मुल्क नेपाल की सुंदरता को एक्सप्लोर कर सकेंगे। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल की प्रमुख शहरों काटमांडू और पोखरा में अद्भुत यात्रा करवाई जाएगी। इस पैकेज का कोड NDO04 है। 6 दिन और 5 रात के इस टूर पैकेज में आपको Boudhanath Stupa, Budhanilkantha, Manokamana Temple, Binhyabasini Mandir जैसी तमाम जगहों पर घुमाया जाएगा।
इस पैकेज के लिए अगर आप इच्छुक हैं तब आपको 10 नवम्बर 2024 को दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी होगी। इस पैकेज के बाद आप टेंशन फ्री हो सकते हैं क्योंकि इममें रहने से लेकर खाने-पीने तक का सारा खर्चा शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके ठहरने का इंतजाम किया जाएगा। ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में शामिल है।
नेपाल घूमने में कितना खर्चा आएगा? अगर आप सोलो ट्रैवल कर रहे हों तो आपको 49000 रुपये इस पैकेज के लिए देना होगा। दो लोगों के साथ यात्रा करना यानि डबल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति खर्चा 40000 है वहीं ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति किराया 39600 रुपये होगा। 5 से 11 साल के बच्चों के लिए किराया 36500 तय किया गया है।
नेपाल टूर पैकेज कैसे बुक करें? आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप इस पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। फिर भी कोई दिक्कत हो रही हो तो पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों में से किसी पर भी कॉल कर सकते हैं 8287930747, 8287930624, 8287930718, 9717648888।
