Hill Stations Nearby Chandigarh: हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ एक बेहद सुंदर शहर है। देश की राजधानी दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी करीब 245 किलोमीटर है। रहने के लिए भी चंडीगढ़ देश में बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। दिल्ली की तुलना में चंडीगढ़ अधिक हरा-भरा, सुंदर और कम भीड़भाड़ वाला शहर है। चंडीगढ़ शहर को बसाया भी सही तरीके से हैं। नौकरी से रिटायरमेंट के बाद भी काफी लोग रहने के लिए चंडीगढ़ आना पसंद करते हैं। चंडीगढ़ में घूमने के भी कई सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ से आप कई सारे हिल स्टेशंस भी घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर आप चंडीगढ़ शहर में रहते हैं, तो आज हम आपको इसके आसपास घूमने के कुछ सुंदर-सुंदर हिल स्टेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आप वीकेंड से लेकर हनीमून के लिए भी आ सकते हैं।
ये भी पढें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से स्कूल फ्रेंड्स संग बनाएं भूटान घूमने का प्लान, देखें ये 3 खास जगह
चंडीगढ़ के आसपास घूमने के हिल स्टेशंस (Chandigarh Nearby Hill Stations)
सोलन (Solan)
चंडीगढ़ से महज 65 किलोमीटर की दूरी पर आप सोलन घूमने का प्लान कर सकते हैं। सोलन हिमाचल प्रदेश का एक फेमस हिल स्टेशन है। शिमला घूमने के लिए आने वाला टूरिस्ट सोलन भी जरूर आता है। सोलन का मौसम काफी सुहावना रहता है और मानसून के दौरान आपको यहां एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिलते हैं। सोलन पहाड़ियों, पहाड़ों और जंगलों से घिरा है। आप यहां वीकेंड से लेकर हनीमून के लिए भी आ सकते हैं।

Solan
नाहन (Nahan)
हिमाचल प्रदेश सिरमौर जिले में स्थित नाहन एक छोटा, लेकिन सुंदर हिल स्टेशन है। चंडीगढ़ से नाहन की दूरी करीब 85 किलोमीटर है। नाहन के चारों ओर आपको हरे-भरे जंगलों के साथ ऊंची-ऊंची चोटियां और घाटियां देखने को मिलेंगी। यहां आने पर आप घूमने के लिए शिवजी मंदिर, त्रिलोकनाथ गुफा मंदिर, कालीस्थान मंदिर जा सकते हैं। समर वेकेशन के लिए भी नाहन किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
शिमला (Shimla)
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एक सुंदर हिल स्टेशन है। चंडीगढ़ से शिमला की दूरी करीब 110 किलोमीटर है। वीकेंड में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। पीक सीजन में तो शिमला में पर्यटकों का मेला लग जाता है और ट्रैफिक पूरा जाम हो जाता है। रिज, जाखू हिल, मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च शिमला में घूमने की फेमस जगहों में से एक है। आप यहां हनीमून के लिए भी आ सकते हैं।

Shimla
चैल (Chail)
चंडीगढ़ के आसपास घूमने के हिल स्टेशंस की लिस्ट में चैल का नाम भी शामिल है। चैल सोनल जिले में आता है और ये काफी सुंदर हिल स्टेशन है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से चैल की दूरी 44 किलोमीटर और सोलन से 45 किलोमीटर है। चैल खासतौर सेअपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। ये स्टेशन समुद्र तल से 2250 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। चंडीगढ़ से चैल की दूरी 105 किलोमीटर है।
