यात्रा

बर्फबारी देखने के लिए यहां जाओ घूमने, बिल्कुल भी नहीं मिलेगी भीड़

Himachal Pradesh Tourism: बर्फबारी देखने के लिए हिल स्टेशन जाना चाहते हो लेकिन, भीड़-भाड़ और जाम में फंसने के डर से प्लान नहीं बना पा रहे हो? घबराने की कोई बात नहीं है हम आपको हिमाचल प्रदेश के ऐसे हिल स्टेशन के बारे में डिटेल में जानकारी देने जा रहे हैं जहां जाम में फंसने की संभावना तकरीबन ना के बराबर है।

Image

chail

Chail Hill station: हिल स्टेशन घूमने का प्लान कर रहे हो? जाम से बचते हुए भीड़भाड़ से दूर एक ऐसा प्यारा सा हिल स्टेशन है जहां जाकर आप बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं। सर्दियों में ये जगह विंटर वंडरलैंड में बदल जाती है और शिमला-मनाली के मुकाबले यहां पर बेहद कम भीड़ होती है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बसे चैल हिल स्टेशन के बारे में जो घुमक्कड़ लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं है।

गौर करने वाली बात ये है कि यहां पर आपके ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी और ना ही ट्रैफिक जाम की समस्या आपको परेशान करेगी। चैल हिल स्टेशन में बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं। जनवरी के टाइम में यहां कई फीट मोटी बर्फ की चादर पड़ी हुई है जो आपको शिमला-मनाली वाली फीलिंग दे देगी।

यहां घूमने के लिए भी कई पर्यटन स्थल हैं। सिद्ध बाबा का मंदिर, चैल किला यहां के प्रमुख आकर्षण है जहां आप जरूर से जरूर ट्रैवल कर सकते हैं। समुद्रतल से 2,250 मीटर की ऊंचाई पर सुंदर पर्वतीय दृश्य और शांतिपूर्ण वातावरण चैल हिल स्टेशन को और भी ज्यादा खास बनाते हैं।

शिमला से आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है। शिमला से चैल की दूरी तकरीबन 44 किलोमीटर है। सोलन से चैल 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप फ्लाइट से आ रहे हैं तो इसके निकटतम एयरपोर्ट शिमला है वहीं कॉलका रेलवे स्टेशन इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article