अगर आप लखनऊ घूमने गए हों या फिर लखनऊ में ही रहते हों तो आपको वहां पर मशहूर से मशहूर खाने पीने की दुकानें मिल जाएंगी। लेकिन, आज हम आपको जो जगह बताएंगे वो बिरयानी के शौकीन लोगों के लिए बेस्ट है।
अगर आप शाकाहारी हैं और वेज बिरयानी के शौकीन हैं तो फटाफट से आप सिकंदराबादी वेज बिरियानी कॉर्नर पर पहुंच जाएं। यहां पर आपको स्वाद का अनूठा जायका मिल जाएगा।
सिकंदराबादी वेज बिरयानी कॉर्नर में लोग बड़े ही चाव से बिरयानी खाते हैं। बिरयानी का क्रेज यहां ऐसा है कि प्रति दिन यहां दो हंडा वेज बिरयानी की बिक्री आसानी से हो जाती है।
यहां बिरयानी के लिए आपको भीड़भाड़ भी देखने को मिल जाएगी। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आप यहां आ सकते हैं जहां हर रोज तकरीबन 200 लोग बिरयानी खाते हैं।
यहां 20 रुपए में हाफ और 30 रुपए में फुल प्लेट वेज बिरयानी आपको मिल जाएगी जो मटर और सोयाबीन से भरपूर होती है। स्वाद के साथ ही बिरयानी की महक भी अनोखी होती है।
बिरयानी के शौकीन लोगों को लखनऊ के गोमती नगर इलाके में जाना होगा। विभूति खंड समिट बिल्डिंग के पास सिकंदराबादी वेज बिरयानी के नाम से आपको ये फूट कॉर्नर मिल जाएगा।