यात्रा

June Travel Destinations: नहीं चाहते वीजा की झंझट तो घूम आएं ये 3 देश, रिलैक्स ट्रिप के लिए हैं परफेक्ट

June Travel Destinations: चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए अगर आप जून के महीने में विदेश की यात्रा करना चाहते हैं और वीजा की झंझट नहीं चाहते, तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कुछ शानदार विकल्प सुझाएंगे जहां परिवार के साथ या फिर अकेले आप यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

Image

June Travel Destinations

International Trips For Indians In June: भारत के पास ऐसे कई देश हैं जहां भारतीय नागरिक बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल/ ई-वीजा के साथ आसानी से घूम सकते हैं। ऐसे में अगर आप जून के महीने में विदेश जाने का प्लान कर रहे हैं तो बिना किसी झंझट के इन 3 देशों की ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इन देशों में एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है। परिवार के साथ या फिर अकेले भी आप ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

मालदीव: मालदीव की यात्रा इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल की गई है। भारत से बेहद नजदीक होने के साथ ही यहां जून के महीने में थोड़ा मॉनसून भी होता है। शांत और रोमांटिक जगह की अगर आप तलाश में हैं तो मालदीव की यात्रा आपको करनी चाहिए। फ्री वीजा ऑन अराइवल (30 दिन तक) की सुविधा यहां पर है। नीले समंदर, वॉटर विला और स्कूबा डाइविंग के लिए आप यहां जा सकते हैं।

सेशेल्स: जून के महीने में इस देश में बेहतरीन समुद्री मौसम होता है। नीला समंदर, बीच हॉलिडे, लग्जरी रिसॉर्ट्स यहां के प्रमुख आकर्षण है। यहां भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल (90 दिन तक) मिलता है। सेशेल्स एक फोटोजेनिक डेस्टिनेशन है।

भूटान: जून के महीने में भूटान में आपको ठंडा और हरियाली से भरपूर मौसम देखने को मिलेगा। भूटान की यात्रा के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती बस परमिट लगता है। वोटर ID या पासपोर्ट जरूरी भूटान की यात्रा के लिए जरूरी है। शांत वातावरण, टाइगर नेस्ट, संस्कृति यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article