Offbeat Places In Himachal: अगर आप किसी खूबसूरत और ऑफबीट जगह की तलाश में हैं तो हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित केलांग (Keylong) की यात्रा आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकती है। भीड़-भाड़ से दूर, प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और रोमांच से भरी ये जगह आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। ना कोई टिकट, ना कोई शोर यहां आप मुफ्त में प्राकृतिक नजारे देख सकते हैं।
कमर्शियल टूरिस्ट स्पॉट्स जितनी यहां भीड़ नहीं है ऐसे में आप खुलकर यहां एक्सप्लोर कर सकते हैं। पहाड़ों का सुकून, संस्कृति की गहराई और बजट में ट्रैवल आपको यहां सबकुछ मिल जाएगा। बजट ट्रैवलर्स के लिए ये एकदम परफेक्ट लोकेशन है। सस्ते होमस्टे और होटल्स में अगर आप स्टे करना चाहते हैं तो ₹500 से ₹1500 तक अच्छे ऑप्शन में आपको विकल्प मिल जाएंगे।
लोकल ढाबे पर स्वादिष्ट पहाड़ी खाना इस जगह की पहचान है। यात्रा के दौरान 900 साल पुराना तिब्बती मठ कारदंग मठ जाना बिल्कुल भी मत भूलें। खूबसूरत लोकेशन में बसा रंग-बिरंगा मठ शशूर मठ भी आप जा सकते हैं। रोड ट्रिप के दीवानों के लिए सरचू और बारालाचा ला पास के रास्ते मनमोहक साबित हो सकते हैं।
मई से सितंबर के बीच यहां जाने का सबसे अच्छा समय है। इस दौरान मौसम सुहावना, रास्ते खुले और हरियाली भरी घाटियां होती हैं। सर्दियों में बर्फबारी के कारण यहां रास्ते बंद होते हैं। बता दें कि अटल टनल होते हुए बस या बाइक से जाना आपके लिए मजेदार साबित हो सकता है।
