Bhutan Travel Tips: भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित छोटा-सा लेकिन अद्भुत हिमालयी देश भूटान घूमने-फिरने का शौक रखन वाले पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है। प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिकता से भरपूर इस देश की यात्रा आपके बकेट लिस्ट में शामिल होनी ही चाहिए। थंडर ड्रैगन की भूमि के नाम से भूटान को जाना जाता है। भूटान को स्थानीय भाषा में "Druk Yul" कहा जाता है, जिसका मतलब ड्रुक यानी थंडर ड्रैगन की भूमि होता है।
प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक शांति: भूटान की घाटियां, बर्फ से ढकी चोटियां, हरे-भरे जंगल और शांत वातावरण इस जगह को बेहद खास बनाते हैं। आध्यात्मिक शांति के लिए भी यहां जाया जा सकता है। प्राचीन बौद्ध मठ जो भूटान की गहरी धार्मिक आस्था को दर्शाते हैं आपकी यात्रा को मनोरम बना सकते हैं। टाइगर नेस्ट मठ आपके बकेट लिस्ट में होना ही चाहिए।
घूमने की प्रमुख जगहें: घुमक्कड़ लोगों के लिए भूटान में बहुत कुछ है। पारो-टाइगर नेस्ट मठ और पारो जोंग, थिम्फू-भूटान का आधुनिक चेहरा, पुनाखा-भव्य पुनाखा जोंग और घाटियां, फोब्जिका घाटी-ब्लैक नेक्ड क्रेन और ट्रेकिंग यहां घूमने की कुछ प्रमुख जगहें हैं।
भारतीय पर्यटकों के लिए प्रमुख जानकारी: भूटान की यात्रा के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं है। सिर्फ वैध पासपोर्ट या वोटर ID कार्ड की मदद से भूटान जाया जा सकता है। हालांकि, थिम्फू और पारो के बाहर जैसे पुनाखा, फोब्जिका की यात्रा करने के लिए परमिट जरूरी होता है।
