Noida Nearby Best Weekend Places: वीकेंड का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। खासतौर से घुमक्कड़ टाइप के लोग तो वीकेंड में घूमने के लिए कहीं न कहीं निकल जाते हैं। दो दिन के वीकेंड में घूमने की काफी सारी जगह होती हैं, जहां आप अपनी फैमिली, रिश्तेदारों, दोस्तों या फिर गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड संग जा सकते हैं। अगर आप देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के शहर नोए़डा में रहते हैं, तो फिर आपके पास घूमने के ऑप्शंस की कोई कमी नहीं है। आज हम आपको नोएडा से 300 किलोमीटर के अंदर घूमने की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप खासतौर से वीकेंड पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
नोएडा से 300 किलोमीटर के अंदर घूमने की जगह (Places to visit within 300 Km from Noida)
मसूरी (Mussoorie)
नोएडा से 290 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मसूरी आप वीकेंड में घूमने के लिए जा सकते हैं। मसूरी पहाड़ों की रानी के नाम से फेमस है और समुद्र तल से 6,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। वीकेंड में तो यहां जमकर भीड़ भी देखने को मिलती है। कैम्पटी फॉल, गन लेक और मसूरी लेक यहां की फेमस जगह है। यहां कपल्स भी काफी संख्या में घूमने के लिए पहुंचते हैं।

Mussoorie
नैनीताल (Nainital)
नोएडा से घूमने के लिए आप नैनीताल का प्लान कर सकते हैं। नोएडा से नैनीताल की दूरी करीब 295 किलोमीटर है। वीकेंड में आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। नैनीताल में घूमने से लेकर रहने और खाने के लिए आपको कई सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। यहां आकर आप नैनी झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं। नैनीताल में पूरे साल मौसम सुहावना रहता है, जो इसे सालभर घूमने लायक जगह बनाता है। कम बजट में नैनीताल घूमने के बेस्ट हिल स्टेशंस में से एक है।

Nainital
जयपुर (Jaipur)
वीकेंड में आप घूमने के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर भी जा सकते हैं। नोएडा से यहां की दूरी 300 किलोमीटर के अंदर है। जयपुर में आपको घूमने के ऑप्शंस की भरमार मिलेगी। यहां आपको देखने के लिए सबसे ज्यादा महल और किले मिलेंगे। हवा महल, सिटी पैलेस, जल महल, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला यहां की फेमस जगहों में से एक है। जयपुर पिंकी सिटी के नाम से भी फेमस है। यहां आने पर आपको विदेशी टूरिस्ट भी दिखाई देंगे। जयपुर घूमने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से फरवरी महीने के बीच है।

Jaipur
पांवटा साहिब (Paonta Sahib)
नोएडा से करीब 280 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पांवटा साहिब वीकेंड में घूमने के लिए एक बढ़िया जगह है। पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित है। गुरुद्वारा होने के चलते सिख धर्म के लोगों के लिए ये जगह बेहद खास है। पांवटा साहिब उत्तराखंड बॉर्डर है। पांवटा साहिब आने पर आप देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश घूमने के लिए जा सकते हैं।
