यात्रा

Best Weekend Places Near Jaipur: जयपुर के पास घूमने की ये जगह हैं काफी अलग, वीकेंड में बचपन के दोस्तों संग जरूर बनाएं प्लान

Best Weekend Places Nearby Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास घूमने के कई ऑप्शंस मौजूद हैं, जहां आप वीकेंड में घूमने के लिए जा सकते हैं। आज हम आपको राजस्थान के तीन ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जो वीकेंड के लिए काफी स्पेशल है।

Image

Best Weekend Places Near Jaipur: जयपुर के पास घूमने की ये जगह हैं काफी अलग।

Jaipur Nearby Best Weekend Places: घूमने के लिए जयपुर बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंकी सिटी के नाम से भी फेमस है। जयपुर में घूमने के कई सारे सुंदर और बढ़िया ऑप्शंस हैं। अगर आप जयपुर में रहते हैं तो वीकेंड में जयपुर के पास घूमने के कई जगह हैं, जहां आप जा सकते है। अगर आप वीकेंड में घूमने के शौकीन हैं तो आज हम आपको तीन ऐसी बढ़िया जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर विजिट करना चाहिए। इन जगहों की दूरी 150 से 400 किलोमीटर के बीच है।

वीकेंड में जयपुर के पास घूमने की जगह (Weekend Places Near Jaipur)

पुष्कर (Pushkar)

जयपुर से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पुष्कर वीकेंड में घूमने की बेस्ट जगहों में से एक है। पुष्कर अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित है और हिंदुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। पूरे विश्व का एकमात्र ब्रह्मा मंदिर पुष्कर में है। साथ ही पुष्कर रेगिस्तानी ऊंट की सवारी के लिए भी लोकप्रिय है। अक्टूबर से मार्च के बीच यहां आने का सबसे बढ़िया समय है।

Pushkar

Pushkar

जोधपुर (Jodhpur)

राजस्थान की राजधानी जयपुर से आप वीकेंड में घूमने के लिए जोधपुर का प्लान बना सकते हैं। जोधपुर राजस्थान राज्य के सबसे बड़े शहरों में से एक है और ब्लू सिटी के रूप में फेमस है। जयपुर से यहां की दूरी 340 किलोमीटर है। जोधपुर का मौसम गर्मियों को छोड़कर पूरे साल बढ़िया रहता है। जोधपुर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी महीने के बीच है।

Jodhpur

Jodhpur

उदयपुर (Udaipur)

जयपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर उदयपुर आप वीकेंड में घूमने के लिए जा सकते हैं। उदयपुर अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। उदयपुर को "झीलों के शहर" के रूप में भी जाना जाता है। पिछोला झील, सिटी पैलेस, एकलिंगजी मंदिर, अंबराई घाट यहां की फेमस जगहों में से एक है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च महीने के बीच है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article