यात्रा

Waterfalls Of Meghalaya: अगस्त में घूमें मेघालय के ये 5 झरने, धरती पर मिलता है स्वर्ग का एहसास

Waterfalls Of Meghalaya: अगर आप अगस्त में अपनी फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको मेघालय के झरने (Waterfalls In Meghalaya) जरूर देखने चाहिए। मेघालय के वॉटरफॉल्स बरसात के दिनों में स्वर्ग से भी सुंदर दिखते हैं। आज हम आपके लिए मेघालय के 5 सबसे खूबसूरत झरनों की लिस्ट लेकर आए हैं।

Image

List Of Waterfalls Of Meghalaya

Waterfalls Of Meghalaya: मेघालय देश के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। हरे-भरे जंगल और झरनों से घिरे मेघालय पहुंचकर आपको अलग ही दुनिया में होने का एहसास होता है। अगस्त के महीने में तो आपको एक बार मेघालय जाना ही चाहिए। दरअसल, इस महीने में बरसात होती है और तब मेघालय स्वर्ग से भी ज्यादा अद्भुत नजर आता है। अगर आप फैमिली के साथ अगस्त में कोई ट्रीप प्लान कर रहे हैं तो आपको मेघालय के बारे में जरूर सोचना चाहिए। मेघालय में तो एक से बढ़कर एक झरने भी हैं। आज हम आपके लिए मेघालय के 5 सबसे बेस्ट वॉटरफॉल्स की लिस्ट लेकर आए हैं।

1) वेई सवाडोंग झरना

मेघालय में कई खूबसूरत झरने हैं, लेकिन यहां वेई सवाडोंग सबसे खूबसूरत है। इस झरने की दूरी की बात करें तो ये मेघालय की राजधानी शिलांग से लगभग 60 किमी दूर स्थित है। ये ट्रेकर्स के लिए भी परफेक्ट जगह है। हालांकि, यहां की चढ़ाई थोड़ी थका देती है, लेकिन एक बार ऊपर पहुंचने के बाद और झरनों के शानदार नजारों को देखने के बाद, आपकी यकीनन सारी थकान दूर हो जाएगी।

Best Waterfalls In Meghalaya

Best Waterfalls In Meghalaya

2) वाह काबा झरना

शिलांग से चेरापूंजी के रास्ते में पड़ता है Wah Kaba Falls, जो यहां के प्राकृतिक और खूबसूरत झरनों में से एक है। 170-180 मीटर की ऊंचाई से गिरते पानी को देखने का अनुभव तो अलग है ही साथ ही मजेदार भी। यहां तक पहुंचने के लिए छोटी सी ट्रैकिंग करनी पड़ती है जो थकाऊ लग सकती है लेकिन झरने के पास पहुंचते ही ये थकान दूर हो जाती है। आसपास का नजारा खूबसूरत होने के साथ ही बेहद शांत भी है। जिससे आप यहां सुकून के दो-चार पल भी बिता सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए तो ये जगह बेस्ट है ही।

Wah Kaba Falls, Meghalaya

Wah Kaba Falls, Meghalaya

3) प्रूट वॉटरफॉल्स

मेघालय से वापस शिलॉन्ग जाते हुए पड़ता है Prut waterfall, यहां बाकी दूसरे झरनों के मुकाबले कम भीड़ देखने को मिलती है। यहां के लिए भी आपको थोड़ी ट्रैकिंग करनी पड़ेगी लेकिन यह मजेदार और थकाने वाली नहीं है। लोगों की भीड़ कम होने की वजह से आप यहां आराम से कुछ देर बैठ सकते हैं, फोटोग्राफी कर सकते हैं और चाहें तो झरने के ठंडे-ठंडे पानी में नहा भी सकते हैं। ये जगह वाकई तन और मन को खुश कर देने वाला है। तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल करना न भूलें।

Prut waterfalls Of Meghalaya

Prut waterfalls Of Meghalaya

4) वेई सावदांग

इस झरने की खूबसूरती ऐसी है कि एक बार देख लेने के बाद भूल ही नहीं सकते। लेकिन यहां तक पहुंचना बहुत ही बड़ा चैलेंज है। कम से कम 200 मीटर का ट्रैक है इस झरने को देखने के लिए। गांववालों ने बांस की मदद से यहां का रास्ता बनाया है तो अच्छी ग्रिप वाले जूते पहने बिना यहां तक पहुंच पाना किसी चैलेंज से कम नहीं है। लेकिन यहां पहुंचकर आपको थ्री स्टेप वॉटरफॉल देखने को मिलता है। झरने का पानी खड़े-खड़े ही आपको ऊपर से नीचे भिगो देगा। यहां पत्थरों और चट्टानों से बने हुए स्टेप्स के जरिए आप ऊपर तक पहुंच सकते हैं लेकिन संभल कर क्योंकि लगातार पानी गिरने की वजह से बहुत ज्यादा फिसलन भी होती है।

Meghalaya Waterfalls List In Hindi

Meghalaya Waterfalls List In Hindi

5) सेवेन सिस्टर्स फॉल

Seven Sister Waterfalls

Seven Sister Waterfalls

सेवेन सिस्टर्स फॉल्स को मावसमाई फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है। चेरापूंजी के पास स्थित इस फॉल को सात झरनों का कलेक्शन भी कह सकते हैं। ऊंची चट्टानों से गिरते एक साथ सात झरने इसकी सुंदरता को बढ़ा देते हैं। "सेवन सिस्टर्स" नाम पहाड़ियों से निकलती पानी की उन सात अलग-अलग धाराओं के चलते रखा गया है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article