यात्रा

4 पहिये वाले या 2 व्हील वाले? घूमने के लिए कैसे सूकेस को सटीक बताते हैं ट्रैवलर्स

बहुत से ट्रैवलर्स और ट्रेवल ब्लॉगर्स दोनों तरह के सूटकेस की अपनी-अपनी खूबियां और कमियां बताते हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन-सा सूटकेस आपके लिए सही रहेगा।

Image

ट्रैवल टिप्स: किस तरह के लगेज बैग होते हैं ज्यादा कारगर

2 Wheeler vs 4 Wheeler Suitcase: जब भी हम कहीं का ट्रैवल प्लान करते हैं, तो सही सूटकेस या ट्रॉली बैग चुनना सबसे बड़ा काम होता है। बाजार में देखा जाए तो दो तरह के सूटकेस मिलते हैं - दो पहियों वाले और चार पहियों वाले। कई बार बहुत से लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि कौन-सा सूटकेस ले जाना ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक रहेगा।

बहुत से ट्रैवलर्स और ट्रेवल ब्लॉगर्स दोनों तरह के सूटकेस की अपनी-अपनी खूबियां और कमियां बताते हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन-सा सूटकेस आपके लिए सही रहेगा।

स्मूथ सफर की पहली पसंद

चार पहियों वाले सूटकेस आज के समय में काफी लोकप्रिय हैं। इनके पहिए 360 डिग्री घूम सकते हैं, जिससे इन्हें संभालना बहुत आसान हो जाता है।

फायदे:

ड्रैग करने में आसानी- इसे खींचने के बजाय आप अपने साथ-साथ या आगे की तरफ बहुत ही आसानी से धकेल (Push) सकते हैं।

कम शारीरिक तनाव- एयरपोर्ट के समतल फर्श या टाइल्स पर इसे ले जाने में हाथों और कंधों पर बिल्कुल जोर नहीं पड़ता।

सँकरा रास्ता- ट्रेन की पतली गलियारों या भीड़भाड़ वाले एयरपोर्ट पर इसे तिरछा किए बिना सीधा खड़ा करके ले जाना बेहद आसान होता है।

नुकसान:

:खराब रास्तों पर दिक्कत- उबड़-खाबड़ सड़कों, पथरीले रास्तों या फुटपाथ पर इनके छोटे पहिए आसानी से फंस सकते हैं या टूट सकते हैं।

ढलान पर लुढ़कना- ढलान वाली जगह या बस/ट्रेन के रुकने पर ये अपने आप लुढ़कने लगते हैं।

मजबूती और रफ एंड टफ रास्तों का साथी

दो पहियों वाले पारंपरिक सूटकेस में पहिए थोड़े अंदर की तरफ धंसे होते हैं और ये केवल आगे-पीछे की तरफ ही चलते हैं।

फायदे:

मजबूती- इनके पहिए थोड़े बड़े और मजबूत होते हैं। ईंट-पत्थर, कच्ची सड़कों या सीढ़ियों पर खींचने के लिए ये सबसे टिकाऊ माने जाते हैं।

एक जगह स्थिर रहना- ढलान वाली जगह पर रखने पर भी ये सूटकेस अपने आप नहीं लुढ़कते।

ज्यादा स्पेस- चूंकि पहिए फ्रेम के अंदर धंसे होते हैं, इसलिए फ्लाइट में कैरी-ऑन के रूप में यह बैग का थोड़ा ज्यादा एरिया इस्तेमाल करने देता है।

नुकसान:

हाथों पर दबाव- इसे हमेशा अपने पीछे झुकाकर खींचना पड़ता है, जिससे लंबे समय तक चलने पर हाथों, कलाई और पीठ पर दबाव पड़ता है।

आपके लिए कौन सा सही है?

4-व्हील सूटकेस चुनें यदि: आप मुख्य रूप से हवाई जहाज से यात्रा करते हैं, आधुनिक एयरपोर्ट्स, होटल रिसॉर्ट्स या पक्की सड़कों पर घूमते हैं और बिना किसी शारीरिक थकान के सफर करना चाहते हैं।

2-व्हील सूटकेस चुनें यदि: आप रोड ट्रिप्स पर जाते हैं, उबड़-खाबड़ या पथरीली गलियों में घूमना पसंद करते हैं और एक ऐसा टिकाऊ सूटकेस चाहते हैं जो सालों-साल खराब न हो।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article