यात्रा

World Environment Day: जन्नत से कम नहीं ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन, नेचर लवर्स जरूर जाएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 5, 2023, 03:26 PM IST

आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।

Image

World Environment Day

आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। नेचर लवर्स अक्सर ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां की खूबसूरती और हरियाली आपका मन मोह ले। ऐसे में अगर आप भी इस विश्व पर्यावरण दिवस कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो इन टूरिस्ट डेस्टिनेश पर जा सकते हैं।

वैली ऑफ फ्लावर, उत्तराखंड

वैली ऑफ फ्लावर एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इसकी स्थापना 1982 में की गई थी। वैली ऑफ फ्लावर अपने अल्पाइन फूलों के मैदानों और खूबसूरत वनस्पतियों की वैरायटी के लिए जाना जाता है। ऑर्किड, पॉपीज, प्रिमुला, गेंदा, डेज़ी और एनीमोन समेत कई तरह के खूबसूरत और खुशबूदार फूल यहां देखने को मिलते हैं।

लोकटक झील, मणिपुर

यह झील दुनिया भर में सबसे पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है। यह एक मीठे पानी की झील है। बारिश के मौसम में इस जगह की सतह क्षेत्र 250 वर्ग किमी से लेकर 500 वर्ग किमी तक हो जाती है।

लोनार झील, महाराष्ट्र

इस जगह को नेशनल जीओ-हेरिटेज स्मारक के रूप में जाना जाता है। इस झील का निर्माण उल्का पिंड के टकराने से हुआ था। लोनार झील को वन्य जीव अभ्यारण्य घोषित किया जा चुका है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article