यात्रा

बारिश में सेफ नहीं हैं उत्तराखंड-हिमाचल के पहाड़, मानसून का लेना है मजा तो देखें ये 3 हिल स्टेशन

Best Hill Stations To Visit In India During Monsoon : बारिश में पहाड़ों पर घूमना भला किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ मानसून के सीजन में काफी असुरक्षित हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको 3 ऐसे हिल स्टेशन बताएंगे जहां मानसून में आप मौसम का मजा ले सकते हैं।

Image

hill station for monsoon (Photo - Canva)

Best Hill Stations To Visit In India During Monsoon : मानसून में पहाड़ों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, लेकिन उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा काफी बढ़ जाता है। जिससे यहां बारिश में घूमना खतरनाक हो सकता है। यदि आप मानसून में हिल स्टेशन पर घूमना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए ये 3 हिल स्टेशन जरूर देखने चाहिए। क्योंकि यहां के नजारे बारिश में और भी खूबसूरत होते हैं, और किसी तरह का खतरा भी नहीं होता है। आइए देखते हैं मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन...

लोनावला

महाराष्ट्र का लोनावला हिल स्टेशन मुंबई और पुणे के नजदीक मौजूद है। भरपूर हरियाली और मानसूनी झरनों से भरा हुआ ये हिल स्टेशन मानसून के दौरान और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां आप टाइगर प्वाइंट, कार्ल गुफाएं जैसी जगहें देख सकते हैं। मुंबई और पुणे जैसे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए लोनावला एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे साबित होता है।

कुर्ग

कर्नाटक का कुर्ग हिल स्टेशन भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। चारों तरफ घने चाय के बागानों के बादलों का दृश्य आपके मन को मोह लेता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और गहरी घाटियां इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देती हैं। यहां एबी फॉल्स, ताला कावेरी और एलीफैंट कैंप जैसी जगहें पर्यटकों के बीच काफी फेमस हैं।

मावलिननोंग

मेघालय का मावलिननोंग गांव ‘एशिया का सबसे साफ गांव’ कहा जाता है। मावलिननोंग गांव मानसून के मौसम में बेहद खूबसूरत हो जाता है। यहाँ आप लिविंग रूट ब्रिज, झरने और शानदार हरियाली को करीब से देख सकते हैं। ये सभी चीजें यहां आने वाले पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव कराते हैं। बारिश के दिनों में मावलिननोंग गांव घूमना सेफ और सुकून भरा हो सकता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article